Today Live Breaking News and Updates 29 September 2026 भोपाल: सीएम डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक ख़त्म हो गई है। मंत्री चैतन्य कश्यप मोहन कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दे रहे है। उन्होंने बताया कि 24,500 करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई है।

  • दमोह-कटनी 105 KM सड़क के लिए 4,400 करोड़ मंजूर.
  • सिंगरौली मेडिकल कॉलेज में 150 MBBS सीट बढ़ीं 355 करोड़ स्वीकृत.
  • कक्षा 1-8 के 9.58 लाख बच्चों को गणवेश के लिए DBT से 600 रु प्रति गणवेश का भुगतान होगा.
  • छात्रावास-आश्रमों में अब 1 रु किलो अनाज.
  • वर्दीधारी विभागों में अग्निवीरों की भर्ती होगी.
  • अग्निवीरों को आरक्षण,पूर्व सैनिकों की की तरह दिया जाएगा.
  • वन आरक्षक, गृह, SAF, जेल प्रहरी, आबकारी आरक्षक में मौका.
  • युवाओं के लिए नए अवसर, MP में बड़ी शुरुआत.
  • कोर्ट के लिए 600 करोड़ से अधिक केंद्र से राशि प्राप्त.
  • सामुदायिक-स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 3113 करोड़ मंजूर.
  • 4 बड़ी सिंचाई योजनाओं को निरंतरता स्वीकृति – 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य.
  • मां रतनगढ़-दतिया 78 हजार हेक्टेयर सिंचाई 1608 करोड़ मंजूर.
  • रामपुर-मानव परियोजना 524 करोड़, 44 हजार हेक्टेयर सिंचाई.
  • उज्जैन में कान्ह नदी के प्रदूषित पानी को शिप्रा में जाने से रोकने की योजना, 52% काम पूरा.
  • सागर में 80 हजार हेक्टेयर सिंचाई योजना 2027 तक पूरी होगी.

नागोया। Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने एशियाई खेलों की महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में मंगलवार को इतिहास रचते हुए भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक (Neeru Dhanda Gold Medal) जीता। उन्होंने 28 अंक के साथ नया एशियाई रिकॉर्ड भी कायम किया। इससे पहले कोई भारतीय महिला ट्रैप या स्कीट निशानेबाज एशियाई खेलों में व्यक्तिगत पदक नहीं जीत सकी थी।

Join Our Whatsapp Group

हरियाणा की 26 वर्षीय नीरू ने इससे पहले महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में भी भारत को रजत पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वह जुलाई में इटली में हुए शॉटगन विश्व कप में ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। नीरू ने फाइनल में 28 अंक जुटाए, जो पिछले 24 अंक के एशियाई रिकॉर्ड से बेहतर है।

नीरू ने 118 अंक के साथ कतर की रे बेसिल के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहते हुए आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह बनाई थी। 118 अंक क्वालीफिकेशन में खेलों का रिकॉर्ड भी रहा। महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में नीरू (118), आशीमा अहलावत (106) और मनीषा कीर (104) की भारतीय टीम ने कुल 328 अंक के साथ रजत पदक जीता।

भोपाल: सीएम डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आज राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। आज की बैठक में कई प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। जिस पर चर्चा होने के बाद मुहर लगाई जाएगी। इस दैरान बैठक में मुख्यमंत्री के साथ ही सभी मंत्री और उनके विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद हैं।

बैठक में मिल सकती हैं कई विकास कार्यों की मंजूरी

मध्यप्रदेश में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 58 लाख छात्रों को स्कूल ड्रेस के लिए नकद राशि सीधे उनके खातों में DBT के जरिए देने के प्रस्ताव पर आज बैठक में फैसला हो सकता है। आपको बता दें कि सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से आठवीं तक पढ़ने वाले बच्चों को सरकार की ओर से स्कूल ड्रेस उपलब्ध कराई जाती है। इसके लिए एमपी पाठ्य पुस्तक निगम ने 3 जून को स्कूल ड्रेस के लिए करीब 350 करोड़ रुपये की निविदा जारी की थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचने के बाद इस प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लग गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने स्कूल ड्रेस की जगह विद्यार्थियों को नकद राशि देने के विकल्प पर काम करने के निर्देश दिए थे।

इसके साथ ही बैठक में दमोह में नवीन मार्ग और 2031 तक जारी रहने वाली योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति देने के प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती हैं।