Yash Toxic Beat Shah Rukh Khan Jawan: कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर रिलीज के पहले से ही ये उम्मीद लगाई जा रही थी कि फिल्म ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर छा जाएगी. और ऐसा हुआ भी. ‘टॉक्सिक’ को पहले दिन इतना जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है कि फिल्म ने महज 11 घंटे में शाहरुख खान के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘जवान’ को पहले दिन की कमाई के मामले पीछे छोड़ दिया है.
‘जवान’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1150 करोड़ रुपये की कमाई की थी. पहले दिन इस फिल्म ने भारत में 65 करोड़ रुपये अपने नाम कर लिए थे. ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के पहले दिन शाम 5 तक ही इस आंकड़े को पार कर लिया. 26 अगस्त शाम 5 बजे तक ‘टॉक्सिक’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 72.84 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है.
100 करोड़ की उम्मीद
बताया जा रहा कि फैंस के क्रेज को देखते हुए सबसे जल्दी बेंगलुरु में 6 बजे के आसपास शो रखा गया था. इस हिसाब से देखें तो सुबह 6 से शाम 5 बजे तक सिर्फ 11 घंटे में ‘टॉक्सिक‘ ‘जवान’ की पहले दिन की कमाई से आगे निकल गई. फिल्म के शोज अभी भी जारी हैं और उसी के साथ-साथ कमाई का सिलसिला भी चल रहा है. डे-1 के सारे शोज खत्म होने के बाद ‘टॉक्सिक’ का ओपनिंग डे कलेक्शन 100 करोड़ के आसपास तक हो सकता है.
ये भी पढ़ें-
सलमान खान और नयनतारा की फिल्म में हुई इन 2 एक्टर्स की एंट्री! रोल को लेकर मिला जबरदस्त अपडेट
लगभग 100 करोड़ खर्च करने के बाद क्यों बंद हुई बाहुबली: बिफोर द बिगिनिंग सीरीज? सिनेमैटोग्राफर ने खोला बड़ा राज
‘टॉक्सिक’ का बजट कितना है?
गीतू मोहनदास ने ‘टॉक्सिक’ को डायरेक्ट किया है. KVN प्रोडक्शन ने इस फिल्म का निर्माण किया है. यश भी प्रोड्यूसर के तौर पर इस फिल्म से जुड़े हुए हैं. तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और अक्षय ओबेरॉय जैसे सितारों ने भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभाई है. जिस रफ्तार से ये पिक्चर कमाई कर रही है, मेकर्स ने इसे बनाने में उसी तरह खूब पैसे भी खर्च किए. रिपोर्ट की मानें तो ‘टॉक्सिक’ का बजट 500 करोड़ रुपये है.

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More