Yash के साथ इंटीमेट सीन्स को लेकर हो रही ट्रोलिंग के बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी की 'टॉक्सिक' में उनकी परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है। ...और पढ़ें

टॉक्सिक के ट्रेलर पर आया सिद्धार्थ का रिएक्शन

टॉक्सिक के ट्रेलर पर आया सिद्धार्थ का रिएक्शन

HighLights

  1. टॉक्सिक के ट्रेलर पर आया सिद्धार्थ का रिएक्शन

  2. कियारा की तारीफ में एक्टर ने बांधे पुल

  3. यश के साथ इंटीमेट सीन को लेकर हुई एक्ट्रेस की ट्रोलिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यश और कियारा की मोस्ट अवेटेड फिल्म का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही जो लोग भी कियारा को यश के साथ इंटीमेट सीन करने पर ट्रोल कर रहे थे, अब उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ भी कर रहे हैं।

इस बीच अब कियारा के हसबैंड और बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने भी अपनी पत्नी की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।

यह भी पढ़ें- Toxic में 'बदमाश बहन' बनीं Nayanthara ने पहले ठुकरा दी थी यश की फिल्म, जल्दबाजी में शूट किए सीन्स

सिद्धार्थ ने की कियारा की जमकर तारीफ

टॉक्सिक (Toxic) के ट्रेलर में कियारा आडवाणी की परफॉर्मेंस ने सबको हैरान कर दिया है और अब तारीफ करने वालों की फेहरिस्त में उनके पति सिद्धार्थ का नाम भी शुमार हो गया है। ट्रोलिंग के बीच कियारा आडवाणी (Kiara Advani) को अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा का साथ मिला है।

ट्रोलर्स को मिला करारा जवाब

जहां सोशल मीडिया का एक वर्ग यश (Yash) के साथ इंटीमेट सीन को लेकर एक्ट्रेस की आलोचना कर रहा है, वहीं सिद्धार्थ ने फिल्म के लिए उनकी मेहनत पर ध्यान दिया है और उम्मीद जताई है कि यह उनके बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक हो सकती है।

sidharthhh

रविवार को सिद्धार्थ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर 'टॉक्सिक' का ट्रेलर शेयर किया और कियारा व पूरी टीम के लिए एक नोट लिखा। उन्होंने लिखा, 'तुम्हारी मेहनत, कड़ी मशक्कत और जुनून, ये सब बड़े पर्दे पर दिखेगा। यह तुम्हारी बेहतरीन फिल्मों में से एक होगी, की'।

यश और गीतू मोहनदास को दी बधाई

सिद्धार्थ ने डायरेक्टर गीतू मोहनदास, यश और बाकी टीम को भी बधाई दी और लिखा, 'गीतू मोहनदास और यश, आप और पूरी टीम ने जो जादू रचा है, उसे देखने का बेसब्री से इंतजार है। Toxic टीम को शुभकामनाएं। 26 अगस्त का इंतजार है'।

toxic (2)

'टॉक्सिक' में नादिया के किरदार में कियारा

गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कियारा ने नादिया का रोल निभाया है। 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairytale Of Grown Ups) में यश के साथ कियारा, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी हैं। यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।