Toyota Urban Cruiser Hyryder Aero Black Edition लॉन्च, रेगुलर मॉडल से कितना अलग?

Toyota Hyryder Aero Black Edition लॉन्च, रेगुलर मॉडल से कितना अलग?

Toyota Kirloskar Motor ने अपनी मिड-साइज SUV Urban Cruiser Hyryder का नया लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है. इसे Toyota Hyryder Aero Black Edition नाम दिया गया है. इस स्पेशल एडिशन में SUV को ऑल-ब्लैक और प्रीमियम लुक देने की कोशिश की गई है.

टोयोटा ने इस स्टाइलिंग पैकेज Aero Black Edition की कीमत 31,999 रुपये रखी है. इसे Midnight Black कलर में G और V वेरिएंट के साथ पेश किया गया है. यह Neo Drive और Strong Hybrid दोनों इंजन ऑप्शन में आती है.इसके अलावा ग्राहक अपनी SUV को और ज्यादा खास बनाने के लिए डीलर से All Black Package भी लगवा सकते हैं. इसके लिए अलग से पैसे देने होंगे. हाइराइडर के बेस एक्स-शोरूम कीमत करीब 11.31 लाख रुपये से शुरू होता है और टॉप वेरिएंट 20 लाख रुपये के आसपास तक जाता है.

Hyryder Aero Black Edition में क्या खास है?

नए Aero Black Edition में रेगुलर Hyryder के मुकाबले कई बाहरी डिजाइन अपडेट किए गए हैं. इसमें ब्लैक थीम को और ज्यादा उभारने के लिए कई नए एलिमेंट जोड़े गए हैं.

इसमें ये बदलाव मिलते हैं:

  • फ्रंट ग्रिल पर नया अपर गार्निश
  • नया फ्रंट स्पॉयलर
  • हेडलैंप गार्निश
  • टेलगेट गार्निश
  • रियर स्पॉयलर
  • खास Aero Black लिमिटेड एडिशन बैज

इन बदलावों की वजह से Hyryder का लुक पहले के मुकाबले ज्यादा स्पोर्टी और अलग नजर आता है. खासतौर पर ऑल-ब्लैक थीम SUV को ज्यादा प्रीमियम रोड प्रेजेंस देती है.

Strong Hybrid इंजन और माइलेज

Toyota Hyryder Strong Hybrid वर्जन में 1.5-लीटर TNGA Atkinson Cycle पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 92 bhp की पावर देता है. इसके साथ 79 bhp का इलेक्ट्रिक मोटर और 177.6V का लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है.

दोनों को मिलाकर SUV की कुल पावर 114 bhp है. इसमें e-CVT गियरबॉक्स मिलता है. कंपनी के मुताबिक, Strong Hybrid वर्जन 27.97 kmpl तक का माइलेज देता है.

Neo Drive इंजन भी है ऑप्शन

Hyryder को Neo Drive पावरट्रेन के साथ भी खरीदा जा सकता है. इसमें 1.5-लीटर K15C पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 103 bhp की पावर और 137 Nm का टॉर्क देता है.इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है. मैनुअल वर्जन में AWD यानी ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम का ऑप्शन भी दिया गया है.

कंपनी ने क्या कहा?

Toyota Kirloskar Motor के Executive Vice President, Sales-Service-Used Car Business & Profit Enhancement, Sabari Manohar ने कहा कि Urban Cruiser Hyryder अपने स्टाइलिश डिजाइन, टेक्नोलॉजी और बेहतर आराम की वजह से SUV ग्राहकों को पसंद आ रही है.

उन्होंने कहा कि Aero Black Edition के जरिए कंपनी Hyryder को और ज्यादा युवा और आकर्षक लुक देना चाहती है. ऑल-ब्लैक डिजाइन SUV के प्रीमियम लुक को बढ़ाता है और सड़क पर इसकी मौजूदगी को पहले से ज्यादा दमदार बनाता है.

यह भी पढ़ें- 26 अगस्त को लॉन्च होगी MG Hector Hawk EV? डिजाइन से लेकर फीचर्स तक में होंगे बड़े बदलाव

Mahindra Scorpio Classic का बदलेगा पूरा अंदाज, नए लुक के साथ मिलेंगे कई धांसू फीचर्स

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button