ट्रेटर 2 में जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ रहा है और भी इंटेंस होता जा रहा है। अभिषेक के बाद एक और कंटेस्टेंट शो से आउट हुआ। शो में एक नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है।

ट्रेटर 2 में आया सबसे बड़ा ट्विस्ट/ Photo- Instagram
HighLights
ट्रेटर 2 से साफ हुआ एक और कंटेस्टेंट का पत्ता
रिदा ने दिमाग लगाकर पकड़ा शो का सबसे बड़ा ट्रेटर
करण जौहर लेकर आए गेम में सबसे बड़ा ट्विस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करण जौहर के रियलिटी शो में एक के बाद एक ट्विस्ट आता जा रहा है। जिन कंटेस्टेंट से उम्मीद थी कि वह लास्ट तक टिकेंगे, उनका पत्ता शो से साफ हो चुका है। अब तक जहां मर्डर से करण सिंह आउट हुए, तो वहीं मुन्नवर फारुकी और हरमन सिंह का सर्कल ऑफ शक में काम तमाम हो गया।
इन दोनों के बाद दो और कंटेस्टेंट शो से एलिमिनेट हो गए। हालांकि, इस बार करण जौहर शो में ऐसा ट्विस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने इनोसेंट को नहीं, बल्कि ट्रेटर्स को मुश्किलों में डाल दिया है। कौन से दो कंटेस्टेंट हुए बाहर और किस दुविधा में फंसे ट्रेटर, नीचे पढ़ें डिटेल्स।
मुनव्वर के बाद आउट हुए ये दो मजबूत कंटेस्टेंट
शो का फॉर्मेट है कि हर दिन सर्कल ऑफ शक में एक कंटेस्टेंट आउट होता है और दूसरे को वह रात में एक जगह इकट्ठा होकर मारते हैं। मुनव्वर के बाद सभी कंटेस्टेंट ने सर्कल ऑफ शक में पहला ट्रेटर पकड़ने वालीं पारुल गुलाटी को उड़ाया और उसके बाद 'कुल्लू' पर शक आते ही, अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान का तीनों ट्रेटर्स क्रिस्टल डीसूजा, शाहनील गिल और कुल्लू ने मिलकर काम तमाम किया।
हालांकि, उसके बाद अगले ही सर्कल ऑफ शक में इनोसेंट रिदा थराना ने अपना दिमाग चलाया और सबके सामने ट्रेटर कुल्लू को सवाल के घेरे में खड़ा कर दिया। कॉमेडियन कुल्लू जिन्होंने सभी को मारने में अपना खूब दिमाग चलाया, वह रिदा के सवालों में फंस गए। 8 कंटेस्टेंट्स ने कूल्लू के खिलाफ वोट किया और दूसरा ट्रेटर भी पकड़ा गया।

ट्रेटर्स के सामने करण जौहर ने खड़ी की मुश्किलें
अब दो ट्रेटर्स के जाने के बाद क्रिस्टल और शहनील का साइड थोड़ा वीक होता नजर आ रहा है, जिसके बाद करण जौहर ने उनके सामने ये ऑफर रखा कि वह या तो घर में बचे इनोसेंट लोगों में से किसी को मार सकते हैं या फिर किसी एक इनोसेंट को ट्रेटर की टीम में शामिल कर सकते हैं। बीते एपिसोड में दिखाया गया कि कैसे क्रिस्टल और शहनील ये प्लानिंग करते हैं कि वह इस बार रिदा और श्वेता तिवारी में से किसी एक को उड़ाएंगे।