TTE Dress Camera: ट्रेनों में टिकट चेकिंग में यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों (Railway Employee) के बीच होने वाले विवादों की सच्चाई जानने के लिए अब रेलवे नई पहल करने जा रहा है। दरअलल अब पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के भोपाल मंडल में TTE की ड्रेस में कैमरे लगाए जाएंगे। जिससे विवाद के कारणों का पता लगाया जा सकेगा।  इसके लिए रेलवे ने टिकट चेकिंग स्टाफ के लिए 56 बॉडी वियरिंग कैमरों का ऑर्डर दे दिया है।

बातचीत होगी रिकॉर्ड 

आपको बता दें इन कैमरों में विजूअल तो रिकॉर्ड होंगे ही साथ ही साथ यात्री के बीच होने वाली बातचीत रिकॉर्ड होगी। इससे फायदा ये होगा कि शिकायतों की जांच में दोनों पक्षों की बात और घटनाक्रम की पुष्टि करना अब बेहद आसान हो जाएगा। रेलवे (Indian Railway) का मानना ये भी मानना है कि इस फैसले से टिकट चेकिंग की प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और यात्रियों के साथ कर्मचारियों को भी सुरक्षा मिलेगी।

भोपाल रेल मंडल के सीनियर डीसीएम (DCM) के अनुसार बीते दो साल से बॉडी वियरिंग कैमरों की जरूरत महसूस की जा रही थी। पर अब इन्हें अमल में लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगले 2 से 3 महीने में कैमरों का इस्तेमाल शुरू करने की तैयारी है। 

बिना टिकट यात्रा पर विवाद, शिकायतों की जांच में मिलेगी मदद

भोपाल (Bhopal News) रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया के मुताबिक, टिकट चेकिंग स्टाफ यात्रियों के सीधे संपर्क में रहता है। बिना टिकट यात्रा करने वालों पर कार्रवाई के दौरान कई बार विवाद हो जाता है। इसके बाद कुछ यात्री चेकिंग स्टाफ पर परेशान करने या उनकी बात नहीं सुनने के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराते हैं। ऐसे मामलों में रेलवे को घटना की जांच कर वास्तविक स्थिति का पता लगाने में समय लगता है।


रिकॉर्डिंग से शिकायतों का निपटारा होगा आसान

रेलवे को रेल मदद के जरिए मिलने वाली शिकायतों का मंडल स्तर पर विश्लेषण करना पड़ता है। बॉडी वियरिंग कैमरों (Body Worn Cameras)  की रिकॉर्डिंग से यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि घटना के समय क्या हुआ था और उसमें किसकी क्या भूमिका रही। इससे शिकायतों की जांच और उनके निराकरण की प्रक्रिया आसान होने की उम्मीद है।

पहले शान-ए-भोपाल और वंदे भारत में होगी शुरुआत

रेलवे पहले चरण में प्रमुख ट्रेनों के टिकट चेकिंग स्टाफ को बॉडी वियरिंग कैमरे उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है। इनमें शान-ए-भोपाल (Shaan e Bhopal) , वंदे भारत (Vande Bharat) और भोपाल रेल मंडल से शुरू होने वाली या यहां से गुजरने वाली अन्य प्रमुख ट्रेनें शामिल होंगी। पहले चरण के बाद इस व्यवस्था का विस्तार करने और अधिक ट्रेनों के टिकट चेकिंग स्टाफ को कैमरों से लैस करने की योजना है।

यह भी पढ़ें: MP Property Nazul NOC: अब मकान बनाने के लिए नहीं लेनी होगी नजूल NOC, सरकार ने बदले नियम, नोटिफिकेशन जारी

लेखक