टीवी शोज के अपकमिंग एपिसोड्स में कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. कहीं रिश्तों में तनाव बढ़ेगा, तो कहीं साजिशों का सच सामने आएगा. आइए जानते हैं आपके पसंदीदा शोज में आने वाले बड़े स्पॉइलर्स.
Written By : दीक्षा शर्मा | Updated at : 29 Aug 2026 10:31 AM (IST)
स्पॉइलर अलर्ट
Source : Youtube Screengrab
टीवी सीरियल्स की कहानी में आने वाले दिनों में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. किसी की जिंदगी में नया तूफान आने वाला है, तो किसी का छिपा हुआ सच सबके सामने आ सकता है. वहीं, प्यार, परिवार और रिश्तों के बीच भी कई ऐसे मोड़ आएंगे, जो कहानी को पूरी तरह बदल देंगे. तो चलिए नजर डालते हैं टीवी के पॉपुलर शोज में आने वाले इन बड़े ट्विस्ट और स्पॉइलर्स पर.
'अनुपमा'
स्टार प्लस के लोकप्रिय शो 'अनुपमा' के अपकमिंग एपिसोड में कुकिंग कॉम्पिटिशन 'सपनों का स्वाद' के ग्रैंड फिनाले के बाद बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा. अनुपमा अपनी बाहुबली थाली से प्रेम को हराकर कॉम्पिटिशन जीत जाती है, जिसके बाद शाह और कपाड़िया परिवार में खुशी का माहौल है. अनुपमा को सरप्राइज देने के लिए 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अरमान और अभीरा भी पहुंचते हैं, लेकिन उनकी खुशी ज्यादा देर नहीं टिकती, क्योंकि प्रेम और राही अनुपमा पर चीटिंग का आरोप लगा देते हैं. प्रेम का आरोप है कि फिनाले में अनुपमा नमक और चीनी को लेकर कंफ्यूज थी और उसने अपनी उंगली काटकर स्वाद का अंदाजा लगाया था. कॉम्पिटिशन हारने के बाद प्रेम अपनी हार से परेशान है और उसका गुस्सा राही पर निकलने वाला है.
'वसुधा'
ज़ी टीवी के पॉपुलर शो 'वसुधा' के आने वाले एपिसोड में बड़ा और इमोशनल मोड़ देखने को मिलेगा. वसुधा एक भयानक एक्सीडेंट का शिकार हो जाएगी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा. जैसे ही देव को वसुधा के हादसे की खबर मिलेगी, वो बुरी तरह घबरा जाएगा और सारे काम छोड़कर तुरंत मुंडवा के अस्पताल पहुंच जाएगा. वहीं, वसुधा के एक्सीडेंट के पीछे सावित्री और दिनेश से जुड़ी पुरानी दुश्मनी का कनेक्शन सामने आता दिखेगा. दरअसल, वसुधा ने पहले सावित्री की जान बचाई थी और दिनेश के काले सच का पर्दाफाश किया था. दूसरी ओर, वसुधा के अस्पताल पहुंचने के बाद परिवार में भी माहौल बदल जाएगा.
'गंगा माई की बेटियां'
ज़ी टीवी के शो 'गंगा माई की बेटियां' के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा. कहानी में पूर्वी और इंदु की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं, क्योंकि पुजारी को दोनों के खिलाफ एक बड़ा सबूत मिल जाएगा. ये सबूत उनकी साजिश का सच सबके सामने ला सकता है. वहीं, पूर्वी और इंदु की चालों का असर स्नेहा और सिद्धू के रिश्ते पर भी पड़ेगा. दोनों के बीच गलतफहमी बढ़ जाएगी और उनका रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच जाएगा. दूसरी तरफ, मधु के साथ हुए हादसे के बाद दुर्गावती का गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ है. वो स्नेहा पर भरोसा करने के लिए तैयार नहीं है. ऐसे में घर का माहौल और खराब होने वाला है. वहीं, गंगा माई एक बार फिर अपनी बेटियों के हक के लिए खड़ी होंगी और परिवार के सामने सच लाने की कोशिश करेंगी.
'तुम से तुम तक'
टीवी सीरियल 'तुम से तुम तक' के आने वाले एपिसोड में बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा. लंबे समय से अनु के खिलाफ साजिश रच रही मीरा का सच आखिरकार सबके सामने आ जाएगा. मीरा की सच्चाई जानकर आर्यवर्धन अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पाएगा और गुस्से में उसे थप्पड़ मार देगा. वहीं, अपनी हरकतों का सच सामने आने के बाद मीरा पूरी तरह टूट जाएगी और अनु के सामने घुटनों पर बैठकर अपनी गलतियों के लिए माफी मांगेगी. दूसरी तरफ, मीरा की हरकतों से परेशान झेंडे भी उसके खिलाफ बदला लेने का फैसला करेगा, जिससे कहानी में एक नया मोड़ आएगा. वहीं, आर्य और अनु के बीच की गलतफहमियां दूर होने के बाद आर्य एक बार फिर अनु का साथ देता नजर आएगा.
ये भी पढ़ें:-फ्राइडे को 'टॉक्सिक' का बिगड़ा खेल, 'इरुमुडी'- 'आवारापन 2' ने मचाई धूम, जानें-कलेक्शन
और पढ़ें

दीक्षा शर्मा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है. इससे पहले वो ज़ी मीडिया और न्यूजबाइट्स हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. दीक्षा शर्मा ने सिंघानिया यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने सुभारती यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है.
Read More
Published at : 29 Aug 2026 10:31 AM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola