Ujjain Shahi Masjid Demolition: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh ) के उज्जैन (Ujjain News) में सिहंस्थ 2028 के लिए तैयारी शुरू हो गई है। यहां सड़क के चौड़ीकरण को लेकर चल रही कार्रवाई के बीच आज शाही मस्जिद (Shahi Masjid) का हिस्सा हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार मुस्लिम समाज (Muslim Community) के 100 से ज्यादा लोगों ने की अंदर जाने की कोशिश की है। उन्हें रोकने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल (Bhopal Police Force) तैनात है। यहां करीब 2 हजार पुलिसकर्मी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद हैं। ड्रोन के जरिए भी निगरानी की जा रही है। इस झड़प में टीआई घायल बताई जा रही हैं।
मुस्लिम समाज के 100 लोगों ने की घुसने की कोशिश
आपको बता दें शहर काजी को प्रशासन ने बुलाया है। जिनसे मुस्लिम समाज से सहयोग करने की अपील करें। पर मुस्लिम समाज मानने को तैयार नहीं है। मुस्लिम समाज का कहना है कि अन्य धार्मिक स्थल नहीं हटाए गए तो मस्जिद क्यों हटा रहे हैं जबकि प्रशासन का कहना है कि रोड मैप बना लिया गया है।
जेसीबी सुबह 5 बजे से तैयार
जेसीबी तैयार था लेकिन सुबह 5 बजे तक जेसीबी से हटाने की तैयारी थी। लेकिन इससे मस्जिद का अन्य हिस्सा भी क्षतिग्रस्त होने की आशंका थी। जिसके चलते अब मुस्लिम समाज के लोग हथौड़े से मस्जिद को हिस्से को हटा रहे हैं। आपको बता दें पुलिस प्रशासन ने भी शाही मस्जिद से अपील की थी कि वे समाज के लोगों को समझाएंं।
100 से ज्यादा लोगों ने की अंदर जाने की कोशिश
आपको बता दें इस मामले में ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है। तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर 2 हजार से ज्यादा संख्या में पुलिस बल मौजूद है। इतना ही नहीं मौके पर नारेबाजी से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। गौरतलब है कि इलाके में 2 दिन से विरोध प्रदर्शन जारी है।
हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग रहते हैं।
प्रशासन की ओर से एसडीएम के अलावा, एसपी, राजपत्रित अधिकारी मौजूद हैं। आपको बता दें टंकी चौराहा पर स्थिति सबसे ज्यादा बिगड़ती नजर आ रही है।
पुलिस पर पथराव
आपको बता दें यहां मुस्लिम समाज की महिलाओं ने भी आकर विरोध शुरू कर दिया है। समाज के लोगों ने पुलिस पर पथराव किया है। जिसके बाद स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं।
उज्जैन शहर काजी ने कहा अफवाहों पर ध्यान न दें
Ujjain विवाद पर बोले शहर काजी, कहा- 'आपसी सहमति से सुलझ गया मामला'
उज्जैन की शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने और उसके बाद हुए भारी विवाद के बीच उज्जैन के शहर काजी खलील उर रहमान का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि मस्जिद से जुड़ा मामला रात में ही आपसी सहमति और… pic.twitter.com/9JOBtrdkzo
— Bansal News Official (@BansalNews_) September 28, 2026
शाही मस्जिद विवाद मामले में उज्जैन शहर काजी ने कहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। मस्जिद का मामला रात में ही आपसी सहमति से सुलझ गया था। ऐसी कोई स्थिति नहीं है, जिसके लिए किसी को वहाँ जाने की आवश्यकता हो। जिस कार्य को पूरा करने का संकल्प लिया गया है, उसे पूरा किया जा रहा है।
साथ ही उन्होंने सभी से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और अफवाहों के कारण घर से बाहर निकलकर अनावश्यक रूप से मौके पर न जाएं।
राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने क्या कहा
सड़क चौड़ीकरण के नाम पर उज्जैन शाही मस्जिद को तोड़ने की प्रशासनिक कवायद को थोड़ा संवेदनशील होना चाहिये।
— Imran Pratapgarhi (@ShayarImran) September 28, 2026
600 साल पुरानी धरोहर को सिर्फ सड़क चौड़ीकरण और विकास के नाम पर ध्वस्त कर देना तो नफ़रत की पराकाष्ठा है।
मेरे संज्ञान में आया है कि मामला जब न्यायालय में लंबित है तो फिर प्रशासन… pic.twitter.com/BuTFJQmnaB
राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने इस कवायत को नफरत की पराकष्ठा बताया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट (X Account) पर शेयर किया है कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर उज्जैन शाही मस्जिद को तोड़ने की प्रशासनिक कवायद को थोड़ा संवेदनशील होना चाहिये।
600 साल पुरानी धरोहर को सिर्फ सड़क चौड़ीकरण और विकास के नाम पर ध्वस्त कर देना तो नफ़रत की पराकाष्ठा है। मेरे संज्ञान में आया है कि मामला जब न्यायालय में लंबित है तो फिर प्रशासन बार बार मस्जिद की घेराबंदी करके आख़िर क्या संदेशा देना चाहता है ?
उज्जैन के हज़ारों युवा लगातार इस मुद्दे पर आवाज़ उठा रहे हैं।
उज्जैन प्रशासन से मेरा अनुरोध है कि जन भावनाओं का सम्मान करिये और सड़क चौड़ीकरण के लिये आवश्यक ज़मीन दूसरी साइड से ले लीजिये।
इतनी एैतिहासिक धरोहर को तोड़ा जाना कहीं से भी सामान्य घटना नहीं मानी जायेगी।
यह भी पढ़ें: Fake IAS Triputi Singh: भोपाल फर्जी IAS तृप्ति सिंह मामले में बड़ा खुलासा, TI के भाई रोहित लिल्हारे से पूछताछ, मोबाइल और संपर्कों के जरिए नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस