एक्सप्लोरर

हिंदी न्यूज़न्यूज़इंडियाफर्जी कॉल सेंटरों के जरिए UK के नागरिकों से ठगे 7 करोड़ रुपये, ED ने कुर्क की संपत्ति

ED ने अपनी जांच में पाया कि इंटरनेट स्पीड सुधारने के बहाने ये आरोपी पीड़ितों को 'एनीडेस्क' (AnyDesk) और 'क्विक असिस्ट' (Quick Assist) जैसे 'रिमोट एक्सेस' सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने के लिए राजी कर लेते थे.

Written By : रवि यादव |  Edited By: Dharmendra Bairagi |  Updated at : 23 Oct 2026 07:45 PM (IST)

Preferred Sources

7 crore Rupees swindled from UK citizens via fake call centers ED attaches assets ANN फर्जी कॉल सेंटरों के जरिए UK के नागरिकों से ठगे 7 करोड़ रुपये, ED ने कुर्क की संपत्ति

प्रवर्तन निदेशालय(फाइल फोटो)

प्रवर्तन निदेशालय (ED)के प्रयागराज जोनल ऑफिस ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी से जुड़ी 3.72 करोड़ रुपये की संपत्ति को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है. ED ने 'मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002' के प्रावधानों के तहत एक 'कुर्की आदेश' (PAO) जारी करके इन चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है. इसमें कोलकाता में एक प्लॉट और फ्लैट, बैंक बैलेंस और बीमा पॉलिसियां ​​शामिल हैं.

मुख्य आरोपी अनिक दत्ता और अन्य लोगों पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी कॉल सेंटरों और हवाला नेटवर्क के जरिए यूके के नागरिकों को ठगकर 7 करोड़ रुपये जुटाए थे. ED ने यह जांच उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन द्वारा दर्ज FIR और दायर चार्जशीट के आधार पर शुरू की थी. यह मामला अनिक दत्ता, आकाश गुप्ता, आदित्य मिश्रा और अन्य लोगों के खिलाफ IPC, 1860 की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज अपराधों से जुड़ा है.

जांच में पता चला है कि अनिक दत्ता, आकाश गुप्ता और आदित्य कुमार मिश्रा समेत अन्य आरोपियों ने 'M/s ग्लोबर्ड कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड, रांची' और बाद में 'M/s जुबिलेट इंफो प्राइवेट लिमिटेड, गोरखपुर' के जरिए फर्जी कॉल सेंटर चलाए. ED ने अपनी जांच में पाया कि इंटरनेट स्पीड सुधारने के बहाने ये आरोपी पीड़ितों को 'एनीडेस्क' (AnyDesk) और 'क्विक असिस्ट' (Quick Assist) जैसे 'रिमोट एक्सेस' सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने के लिए राजी कर लेते थे.

ED का आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी कॉल सेंटर चलाकर UK के बुजुर्गों से साइबर ठगी की थी. ED की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी 'एनीडेस्क' (AnyDesk) और 'क्विक असिस्ट' (Quick Assist) के जरिए पीड़ितों के डिवाइस व बैंकिंग जानकारी तक पहुंच बना रहे थे. ठगी की रकम Western Union, MoneyGram और अन्य हवाला चैनलों से भारत, बांग्लादेश और थाईलैंड भेजी जा रही थी.

ED ने इस जांच में करीब ₹7 करोड़ की रकम अवैध तरीके से जुटाए जाने का अनुमान लगाया है. कार्रवाई करते हुए ED ने इन आरोपियों से कोलकाता का प्लॉट-फ्लैट, बैंक बैलेंस और बीमा पॉलिसियां आदि कुर्क किए है. 

और पढ़ें

About the author रवि यादव

रवि यादव एबीपी न्यूज़ में सीनियर कॉरेस्पोंडेंट (वरिष्ठ संवाददाता) हैं. CBI, NIA, ED, इनकम टैक्स, कस्टम्स और नारकोटिक्स को कवर करते हैं. इसके साथ ही हरियाणा, हिमाचल और पंजाब की राजनीति पर नजर रखते हैं. NEET-UG 2026 परीक्षा घोटाला, अनिल अंबानी से जुड़े ED और CBI मामले, ACP राजबीर सिंह हत्याकांड, हरियाणा में बाबा रामपाल से जुड़ा मामला, हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन, बाबा राम रहीम से जुड़ा मामला, रॉबर्ट वाड्रा से जुड़ा जमीन घोटाला, ऐश्वर्या राय - सुकेश/जैकलीन ED मामले का खुलासा, राहुल गांधी और सोनिया गांधी से जुड़े ED मामलों को प्रमुखता से कवर किया है.

रवि यादव के पास पत्रकारिता में करीब 20 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज़ से पहले पंजाब केसरी, आज समाज, लाइव इंडिया, हरियाणा न्यूज़, तहलका, नेटवर्क 18, दैनिक भास्कर और भारत-24 जैसे संस्थानों के साथ काम किया है. देश के जटिल मामलों की जांच रिपोर्ट पढ़ने, जांच एजेंसियों के काम करने के तरीकों को समझने और जांच में इस्तेमाल होने वाली नई तकनीकों से अपडेट रहने में काफी रुचि है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी, हरियाणा से मास कम्युनिकेशन में एमए की डिग्री हासिल की. MDU रोहतक से राजनीति विज्ञान में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) किया है. संपर्क करें- [email protected]

Read More

Published at : 23 Oct 2026 07:45 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP

Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP

BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी