
IPS कृष्ण कुमार विश्नोई (फाइल फोटो).
UP IPS Officer Transfers: उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है. शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, गुरुवार रात 9 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है. इनमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शामिल हैं. इस लिस्ट में संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का भी नाम है. उनको अब बिजनौर का नया एसपी बनाया गया है. इसके साथ ही तबादला सूची में गोंडा, सुल्तानपुर, मेरठ, झांसी, बिजनौर, बलरामपुर जैसे जिलों के पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है.
विनीत जायसवाल बने सुल्तानपुर के नए SP
2014 बैच के IPS विनीत जायसवाल का तबादला पुलिस अधीक्षक, गोंडा के पद से पुलिस अधीक्षक, सुल्तानपुर के पद पर किया गया है. अब वह सुल्तानपुर की पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं इसी बैच की चारु निगम को पुलिस अधीक्षक, सुल्तानपुर से हटाकर पुलिस अधीक्षक, यूपी-112, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है.

ये भी पढे़ं- दीदी का पति साइको था दिव्या की बहन ने सुनाई बैंक के बाहर हुई हत्या की पूरी कहानी
मेरठ और झांसी में भी बदलाव
2015 बैच के IPS अविनाश पाण्डेय को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ के पद से हटाकर पुलिस अधीक्षक, संबद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पद पर भेजा गया है. इसी बैच के IPS बी.डी.जी.टी.एस. मूर्ति को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झांसी से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है.
गोंडा और झांसी के लिए भी नए अधिकारी
अभी तक बिजनौर के एसपी रहे अभिषेक को अब गोंडा जिले का नया एसपी बनाया गया है. वहीं 2017 बैच के आईपीएस विकास कुमार को एसपी बलरामपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके साथ ही 2018 बैच के IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई को एसपी संभल के पद से हटाकर एसपी बिजनौर बनाया गया है. वहीं विकास चन्द्र त्रिपाठी अपर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी को संभल का नया एसपी बनाया गया है. सूची में मातण्ड प्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक हरदोई को बलरामपुर का नया एसपी बनाया गया है.

पंकज चतुर्वेदी
पंकज चतुर्वेदी को पत्रकारतिा के क्षेत्र में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. देश और उत्तरप्रदेश की राजनीति को कवर करते आ रहे हैं. दिल्ली में अमर उजाला और पंजाब केसरी से पत्रकारिता की यात्रा की शुरुआत हुई. दिल्ली में 2 साल की पत्रकारिता के बाद मिट्टी की खुशबू यूपी खींच लाई और तब से राजधानी लखनऊ में ही पत्रकारिता हो रही है. 2017 में यात्रा को विस्तार देते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े. राजनीतिक खबरों में गहरी रुचि और अंदर की खबर को बाहर लाने का हुनर, साथ ही यूपी की ब्यूरोकेसी में खास पकड़. पत्रकारिता का फलसफा खबरों को खबर के रूप में ही जनता तक पहुंचाना.
Read More