
वीडियो वायरल होने के बाद से चर्चा में UP पुलिस के DSP अशोक सिंह
उत्तर प्रदेश पुलिस के एक और अधिकारी इन दिनों चर्चा में हैं. यूपी पुलिस में मैनपुरी के DSP अशोक सिंह का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में यूपी पुलिस के एक अधिकारी अपनी नेमप्लेट दिखाने के साथ ही मूंछों पर ताव देते हुए कह रहे हैं कि”बना लो वीडियो, खूब बना लो और अखिलेश यादव को दिखा देना.” ये वायरल वीडियो मैनपुरी के DSP अशोक सिंह का है, जो वीडियो वायरल होने के बाद अपनी ललकार की वजह से चर्चा और बहस का केंद्र बन गए हैं. मसलन, बड़ी संख्या में लोग इनके बारे में जानना चाहते हैं.
आइए, इसी कड़ी में जानते हैं कि मूंछों पर ताव देते हुए… ‘अखिलेश यादव को वीडियो भेज देना’ कहने वाले UP पुलिस के DSP अशोक सिंह कौन हैं? जानते हैं कि किस मामले का ये वीडियो वायरल हुआ है. ये भी जानेंगे कि वायरल वीडियो में DSP अशोक सिंह का पूरा बयान क्या है.
वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में कुछ पुलिस अधिकारी दिखाई दे रहे हैं. इनके बीच में DSP अशोक सिंह हैं. वायरल वीडियो में बना लो.. बना लो कहते हुए DSP अशोक सिंह अपनी नेम प्लेट दिखाते हुए कहते हैं, “अशोक कुमार सिंह नाम है मेरा, ये देख लो, पिता का नाम बलबीर सिंह है और आजमगढ़ का रहने वाला हूं. बना लो वीडियो, वायरल कर देना, अखिलेश को भेज देना.
कब का है मामला ?
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो 30 अगस्त 2026 का है, जो मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र स्थित पोस्टमार्टम हाउस के बाहर का बताया जा रहा है. सामने आई है कि 29 अगस्त की रात संतोष नगर गांव में हमलावरों नेशराब ठेके के सामने ट्रक रोककर फायरिंग की थी, जिसमें कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिसके पोस्टमार्टम के लिए 30 अगस्त को पुलिस पहुंची थी. इस दौरान पुलिस अधिकारी मृतक के परिजन से बातचीत कर रहे थे. उस दौरान कुछ लोग वीडियो बनाने लगे. इस दौरान ये वीडियो बनाया गया.
कौन हैं DSP अशोक सिंह?
वैसे तो वायरल वीडियो में DSP अशोक सिंह अपना परिचय खुद ही दे चुके हैं. इसे थोड़ा विस्तार देने की कोशिश करते हैं. DSP अशोक सिंह मौजूदा समय में मैनपुरी में तैनात हैं. वह अभी मैनपुरी सीओ सिटी का पद संभाल रहे हैं. उनका जन्म दो अक्टूबर 1975 को हुआ था. वह आजमगढ़ के रहने वाले हैं और उनके पिता का नाम बलवीर सिं है.
अशोक सिंहUP पुलिस में कब बने DSP ?
UP पुलिस में DSP अशोक सिंह के पुलिस करियर की बात करें तो इसकी शुरुआत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है. यूपी पुलिस पोर्टल के अनुसार अशोक सिंह को 2019 में प्रमाेट करते हुए एडिशनल एसपी स्पेशल ग्रेड टू अफसर बनाया गया था. वहीं 5 जून 2020 को उन्हें DSP पद पर प्रमोट किया गया. वह इसी साल जून में आरैया से ट्रांसफर होकरमैनपुरी भेजे गए हैं.
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More