देर रात एक और बड़ी प्रशासनिक सर्जरी! बदले गए इन संभागों के कमिश्रर, UP IAS Transfer List: 17 IAS officers transferred
Rajasthan IAS Transfer List: 6 IAS और 7 RAS अफसरों के तबादले, राज्य सरकार ने आधी रात जारी किया आदेश, जानिए किसे कहां की जिम्मेदारी मिली /image: IBC24 File
Modified Date: August 24, 2026 / 12:11 am IST
Published Date: August 24, 2026 12:04 am IST
लखनऊ। UP IAS Transfer List: उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। तबादला सूची में मंडलायुक्तों के साथ कई महत्वपूर्ण विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं। अलीगढ़ की मंडलायुक्त संगीता सिंह को मुरादाबाद का मंडलायुक्त बनाया गया है। वहीं प्रयागराज में राजस्व परिषद के सदस्य ओम प्रकाश आर्य को अलीगढ़ का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है।
UP IAS Transfer List: मुरादाबाद के मंडलायुक्त रहे आंजनेय की प्रतिनियुक्ति समाप्त होने के बाद उन्हें उनके मूल कैडर सिक्किम वापस भेज दिया गया है। प्रतीक्षारत आईएएस अमृत पाल कौर को संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा गौरी शंकर प्रियदर्शी को महानिदेशक आयुष, प्रमोद कुमार उपाध्याय को आयुक्त ग्राम्य विकास, रवींद्र कुमार को एमडी जल निगम (नगरीय), डॉ. राज शेखर को सचिव नियोजन और योगेश कुमार को एमडी जल निगम (ग्रामीण) बनाया गया है। कुमार प्रशांत को आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता, गुर्राला श्रीनिवासुलु को सचिव राज्य सूचना आयोग और अमृत त्रिपाठी को सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है। शासन ने अन्य अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- ACB Arrested Sub Inspector Bribe Case: सब इन्स्पेक्टर और आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार.. रिश्वत में ले रहे थे बड़ी रकम, एंटी करप्शन ने पहले ही बिछा दिया था जाल
- iPhone 18 Pro Launch Date: Apple दे सकता है बड़ा सरप्राइज! iPhone 18 Pro की लॉन्च से पहले लीक हुई तारीख, नए डिजाइन और कैमरा फीचर्स ने बढ़ाई बेचैनी
- Vijay Sharma vs Bhupesh Baghel: ‘भूपेश जहां बोलें, बैठने को तैयार हूं’…पीएम आवास पर सियासत तेज, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री को दी खुली चुनौती, भाजपा सरकार के गिनाए आकड़ें
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
Web Title: UP IAS Transfer List: 17 IAS officers transferred
advertisement will close in 10 seconds ×