UP Pensioners DR Hike :उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सरकारी कर्मचारियों (Government Employees) और पेंशनर्स (Pensioners) के लिए दिवाली (Diwali) से पहले अच्छी खबर आ सकती है। योगी सरकार (Yogi Government) राज्य कर्मचारियों को बोनस और बढ़े हुए महंगाई भत्ते (DA) का तोहफा देने की तैयारी कर रही है। इसके लिए वित्त विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार, राज्य कर्मचारियों को 3% बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (Increased Dearness Allowance) और पेंशनर्स को महंगाई राहत (DR) देने की तैयारी है। यह बढ़ोतरी (UP DA Hike 2026) जुलाई 2026 से लागू हो सकती है। इसके साथ ही अराजपत्रित कर्मचारियों (Non-Gazetted Employees) को 3,400 रुपये से लेकर 7,000 रुपये तक बोनस दिए जाने की संभावना है। सरकार की ओर से बोनस का ऐलान अक्टूबर के अंत तक किया जा सकता है। अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स (UP DA Hike 2026) को इसका लाभ मिलेगा।
12 लाख कर्मचारियों और 6 लाख पेंशनर्स को फायदा
प्रस्तावित 3% DA और DR बढ़ोतरी (Diwali Bonus 2026) से प्रदेश के 12 लाख से अधिक राज्य कर्मचारियों और 6 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को लाभ मिलने की उम्मीद है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (UP Pensioners DR Hike) जुलाई से प्रभावी होने पर कर्मचारियों को एरियर का लाभ भी मिल सकता है। वहीं, अक्टूबर का बढ़ा हुआ वेतन नवंबर में मिलने की संभावना है। हालांकि, बोनस और DA बढ़ोतरी को लेकर अंतिम फैसला सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा।
2.70 लाख कर्मचारियों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की तैयारी
राज्य सरकार करीब 2.70 लाख कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी की भी तैयारी कर रही है। प्रस्ताव के मुताबिक, अलग-अलग श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए मानदेय इस प्रकार हो सकता है।
| कर्मचारी श्रेणी | प्रस्तावित मानदेय |
|---|---|
| श्रेणी-1 | ₹40,000 |
| श्रेणी-2 | ₹25,000 |
| श्रेणी-3 (आउटसोर्स कर्मचारी) | ₹22,000 |
| श्रेणी-4 | ₹20,000 |
इस प्रस्ताव से बड़ी संख्या में कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
शीतकालीन सत्र में आ सकता है अनुपूरक बजट
योगी सरकार दिसंबर में विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुला सकती है। माना जा रहा है कि आगामी चुनाव से पहले विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को गति देने के लिए इस दौरान अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 9.12 लाख करोड़ रुपये का आम बजट पेश किया था। इसके बाद मानसून सत्र में 59,019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट भी सदन में रखा गया था। सूत्रों के अनुसार, सरकार एक और अनुपूरक बजट लाने की तैयारी में है, जिसका आकार करीब 59 हजार करोड़ रुपये हो सकता है। इसे योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी अनुपूरक बजट माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Breaking News Live Update 4 Oct: इंडोनेशिया में 5.2 तीव्रता से आया भूकंप, नेतन्याहू ने भारतीय कैप्टन स्मित को किया फोन
इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं पर रहा जोर
मानसून सत्र (UP Government Employees) में पेश किए गए 59,019.54 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट में विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं (Infrastructure Projects) पर विशेष जोर दिया गया था। इसमें राजस्व लेखे (Revenue Account) के लिए 17,399.50 करोड़ रुपये और पूंजी लेखे के लिए 41,620.04 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। अब आगामी अनुपूरक बजट में कर्मचारियों को राहत देने वाली घोषणाओं के साथ विकास योजनाओं के लिए भी अतिरिक्त धनराशि रखे जाने की संभावना है।
ये भी पढ़ें:Post Office Saving Scheme: रोजाना ₹200 बचाकर बनाएं 10 लाख का फंड, Post Office की इस स्कीम में ब्याज से होगी ₹3 लाख की कमाई