'नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली'... इस बात को लेकर डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने अखिलेश पर कसा तंज, Dr. Lalji Prasad Nirmal took a jibe at Akhilesh

UP Political News: ‘नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’… इस बात को लेकर डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने अखिलेश पर कसा तंज, जानिए और क्या कहा?

Modified Date: August 24, 2026 / 12:16 am IST

Published Date: August 23, 2026 11:37 pm IST

लखनऊ: UP Political News: उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि आज दलितों के आरक्षण की हिमायत करने वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ही यूपी का मुख्यमंत्री रहते सबसे ज्यादा दलितों का नुकसान किया था। सपा सरकार में ही दलित वर्ग के अधिकारियों और कर्मचारियों को डिमोट किया गया। दलितों के लिए लागू प्रोमोशन में आरक्षण की व्यवस्था को समाप्त किया। आरक्षण बिल को सपा ने अपने सांसद से लोकसभा में फड़वाया। इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते नयी राजस्व संहिता बनवायी, इससे भूमिहीन दलितों को प्राथमिकता के आधार जमीन का पट्टा मिलना बंद हो गया।

UP Political News: उन्होंने कहा कि सपा का कोई भी शासनकाल रहा हो, हर शासन में दलितों का भारी नुकसान हुआ। दलितों के आरक्षण, दलित निवारण अत्याचार निवारण एक्ट को सपा ने अपनी सरकार में निष्प्रभावी कर दिया, जिससे सपा शासन में सबसे ज्यादा दलित उत्पीडन बढ़ा, साथ ही उत्पीडन की रिपोर्ट लिखना तो दूर उत्पीडि़त वर्ग के खिलाफ ही कार्रवाई की गयी। अपने शासनकाल में बहुजन नायकों का विरोध करने और उनके नाम से बने स्मारकों, स्थलों, जिलों का नाम बदलने वाले अखिलेश यादव अब दलितों के वोट की खातिर बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर को मसीहा बता रहे और आरक्षण के फर्जी पैरोकार बन रहे हैं ।ये वही लोग हैं जिन्होंने ठेकेदारी में दलितों का आरक्षण समाप्त कर दिया था ।दलित समाज किसी भी तरह सपा प्रमुख के बहकावे में नहीं आने वाला है।

इन्हें भी पढ़ें:-

  • ACB Arrested Sub Inspector Bribe Case: सब इन्स्पेक्टर और आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार.. रिश्वत में ले रहे थे बड़ी रकम, एंटी करप्शन ने पहले ही बिछा दिया था जाल
  • iPhone 18 Pro Launch Date: Apple दे सकता है बड़ा सरप्राइज! iPhone 18 Pro की लॉन्च से पहले लीक हुई तारीख, नए डिजाइन और कैमरा फीचर्स ने बढ़ाई बेचैनी
  • Vijay Sharma vs Bhupesh Baghel: ‘भूपेश जहां बोलें, बैठने को तैयार हूं’…पीएम आवास पर सियासत तेज, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री को दी खुली चुनौती, भाजपा सरकार के गिनाए आकड़ें

Join Our Whatsapp Group


whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

Web Title: Dr. Lalji Prasad Nirmal took a jibe at Akhilesh

advertisement will close in 10 seconds ×

ads