
यूपी स्पेशल टीईटी के लिए आवेदन शुरूImage Credit source: upessc.up.gov.in
उत्तर प्रदेश में टीचर के तौर पर काम कर रहे कैंडिडेट्स के लिए जरूरी खबर है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने UP Special TET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. 5 सितंबर से शिक्षक इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. यह परीक्षा खास तौर पर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत शिक्षकों के लिए आयोजित की जा रही है. इसके अलावा विशेष शिक्षकों यानी CWSN श्रेणी के शिक्षकों को भी परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा. बताया गया है कि करीब 2,500 विशेष और सहायक शिक्षक इस परीक्षा के दायरे में हैं. परीक्षा 3 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी.
OTR के बाद ही भर सकेंगे आवेदन फॉर्म
UPESSC ने इस बार आवेदन प्रक्रिया में वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) को अनिवार्य कर दिया है. यानी उम्मीदवारों को स्पेशल टीईटी का फॉर्म भरने से पहले OTR पूरा करना होगा. इसके बाद ही वो अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से आवेदन कर सकेंगे.
OTR पूरा करना जरूरी
आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर जाकर OTR पूरा करना होगा. इसके बाद Special TET 2026 के आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और एजिकेशनल डिटेल्स दर्ज करनी होगी. वर्किंग टीचर्स को जरूरत के अनुसार अपना eHRMS कोड भी भरना होगा. वहीं CWSN शिक्षकों को अपना वैलिड CRR नंबर और RCI रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की जानकारी देनी होगी.
इसके बाद फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड कर आवेदन फीस जमा करना होगा. फॉर्म सबमिट करने के बाद इसकी रसीद या कंफर्मेशन पेज सुरक्षित रखना बेहतर रहेगा.
इन जानकारियों में नहीं कर सकेंगे बदलाव
आयोग ने आवेदन फॉर्म में जानकारी भरने को लेकर विशेष सावधानी बरतने को कहा है. फाइनल सबमिशन के बाद कैटेगरी, सब-कैटेगरी, जन्मतिथि और जेंडर जैसी जानकारियों में बदलाव नहीं किया जा सकेगा. इसलिए उम्मीदवार फॉर्म जमा करने से पहले सभी डिटेल्स अच्छी तरह से चेक कर लें.
एग्जाम फीस जमा करने की लास्ट डेट
परीक्षा फीस जमा करने की अंतिम तारीख 4 अक्टूबर बताई गई है. आखिरी समय में तकनीकी परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है. वहीं UP Special TET 2026 की परीक्षा 3 नवंबर को होगी.

सपना यादव
दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने पत्रकारिता को लक्ष्य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.
Read More