UP Weather Today: उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में मानसून अभी पूरी तरह कमजोर नहीं पड़ा है। अगस्त के आखिरी दिनों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार, 30 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून (Monsoon) के ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है, जिसके चलते कई जिलों में बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कुछ जगहों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।
30 अगस्त को इन जिलों में बारिश की चेतावनी
IMD ने 30 अगस्त को पूर्वी यूपी के कई जिलों में मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है। जिसमें लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बस्ती, अयोध्या, सुल्तानपुर, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, चित्रकूट, प्रयागराज, जौनपुर और गाजीपुर समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना है। इनमें कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।
पश्चिमी यूपी में भी हो सकती है बारिश
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30 अगस्त को कुछ जगहों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के लिए कोई विशेष भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। इस दौरान स्थानीय स्तर पर मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है। लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी जाती है।
31 अगस्त को सोनभद्र में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 31 अगस्त के लिए सोनभद्र में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: MP Weather Today : मध्य प्रदेश में 5 दिन बारिश-आंधी का अलर्ट, मंडला-बालाघाट में भारी बारिश की चेतावनी, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 सितंबर को इन जिलों में बढ़ेगा बारिश का असर
मौसम विभाग के अनुसार 1 सितंबर को भी पूर्वी यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। इस दिन सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, चित्रकूट, कौशांबी, जौनपुर, संत रविदास नगर, वाराणसी और चंदौली में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मानसून की विदाई से पहले फिर बढ़ी सक्रियता
अगस्त का महीना खत्म होने वाला है और मानसून की विदाई का समय धीरे-धीरे करीब आ रहा है। इसके बावजूद उत्तर प्रदेश में मानसून की गतिविधियां बनी हुई हैं। खासकर पूर्वी यूपी में आने वाले दिनों में बारिश का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 30 अगस्त से 1 सितंबर के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: CG Bijli eKYC: बिजली उपभोक्ता ध्यान दें! 1 सितंबर से E-KYC कराना जरूरी, घर बैठे भी कर सकते हैं ये काम