UP Weather Today: उत्तर प्रदेश मौसम (UP Weather Today) आज के मुताबिक प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिला। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश (Light to Moderate Rainfall) हुई, जबकि पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई। पूर्वी यूपी में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश (Heavy Rainfall) भी हुई। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलीं।

कानपुर में सबसे ज्यादा 8 सेमी बारिश

उत्तर प्रदेश (UP Weather Today) की रिपोर्ट में बारिश के आंकड़े भी सामने आए हैं। 23 सितंबर की सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में कानपुर तहसील में 8 सेमी बारिश दर्ज हुई। हसनगंज में 5 सेमी, कानपुर IAF में 4 सेमी और पट्टी व बर्डघाट में 2-2 सेमी बारिश हुई। मिर्जापुर, कानपुर वेधशाला और ललितपुर में 1-1 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Gullu ने खोला शादी का राज, बोले- 5 महीने में हो गया था तलाक, परिवार के दबाव में की थी शादी

24 सितंबर से बढ़ेगा बारिश का दौर

(UP Weather Today) अगले दिनों का मौसम पूर्वानुमान भी अहम है। IMD के अनुसार 24 सितंबर को पूर्वी यूपी के कई स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट भी है।

यह भी पढ़ें: PM Awas Yojana 2.0: रायपुर में 100 नए आवासों को मंजूरी, बांसटाल और अमलीडीह में बनेंगे घर, 36 महीने में पूरा होगा काम

25-26 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

अनुसार 25 और 26 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश (UP Weather Today) में लगभग सभी स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इन दोनों दिनों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। पूर्वी यूपी में भारी से बहुत भारी बारिश (Heavy to Very Heavy Rain) की भी संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें: Supreme Court: एससी-एसटी एक्ट में FIR के बाद आरोपी को अग्रिम जमानत क्यों नहीं ? सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, याचिका खारिज

लखनऊ में भी बारिश के आसार

लखनऊ मौसम (UP Weather Today) पर भी नजर रहेगी। IMD के अनुसार लखनऊ में 24 सितंबर की सुबह तक आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। गरज-चमक के साथ एक-दो दौर की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। यहां अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। प्रदेश में मंगलवार को सबसे अधिक 36 डिग्री तापमान बस्ती में दर्ज हुआ, जबकि 23 सितंबर को सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस मुजफ्फरनगर में रहा।

यह भी पढ़ें: भोपाल में वकील से मारपीट का मामला: तत्कालीन जहांगीराबाद TI समेत 3 पुलिसकर्मियों पर FIR, गाली-गलौज और चोट पहुंचाने के आरोप