UPI और e₹ दोनों डिजिटल भुगतान में काम आते हैं, लेकिन दोनों अलग हैं. UPI बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर करने का माध्यम है, जबकि e₹ RBI की डिजिटल करेंसी यानी खुद डिजिटल पैसा है.
Written By : जेबा परवीन | Updated at : 03 Sep 2026 06:14 PM (IST)

UPI और e₹ डिजिटल रुपये में क्या फर्क है?
Source : ABPLIVE
भारत में डिजिटल पेमेंट आज हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है. चाय की दुकान से लेकर शॉपिंग मॉल तक हर जगह लोग UPI कुछ ही सेकंड में पेमेंट कर देते हैं. इन दिनों भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की डिजिटल करेंसी e₹ यानी डिजिटल रुपया भी लोगों के बीच काफी सुर्खियों में है. ऐसे में कई लोगों कि मन में यह सवाल आता है कि जब UPI से आसानी से पैसे भेजे जा सकते हैं, तो फिर डिजिटल रुपये की जरूरत क्यों पड़ी?
दरअसल, UPI और e₹ दोनों एक ऑप्शन नहीं हैं, बल्कि दोनों की भूमिका अलग-अलग है. आसान शब्दों में कहें तो UPI पैसे भेजने का जरिया है, जबकि e₹ खुद डिजिटल करेंसी यानी पैसा है. ऐसे में दोनों के बीच अंतर को समझना आपके लिए बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से...
UPI और e₹ में क्या फर्क है?
RBI के मुताबिक, e₹ यानी डिजिटल करेंसी भारतीय रुपये का एक डिजिटल रूप है. इसे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जारी करता है और यह देश की आधिकारिक मुद्रा का डिजिटल रूप है.
मशहूर EatClub का लाइसेंस सस्पेंड, किचन में मिले चूहे और भारी गंदगी
वहीं UPI कोई डिजिटल करेंसी नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा पेमेंट सिस्टम है, जिसके जरिए एक बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं. आम शब्दों में इसे समझें तो आप e₹ को डिजिटल रूप में मौजूद पैसे की तरह समझ सकते हैं, जबकि UPI को उस पैसे को भेजने का जरिया माना जा सकता है.
e₹ and UPI may both be part of India’s digital financial ecosystem, but they play different roles.
e₹ is the digital form of of India’s physical currency, the Rupee (₹). UPI is the means of payment.
Swipe through to understand what makes them different and how each fits… pic.twitter.com/mTjlt7DeQp
— ReserveBankOfIndia (@RBI) September 3, 2026
e₹ और UPI से कैसे होता है पेमेंट?
e₹ के जरिए पेमेंट करते समय डिजिटल रुपया आपके e₹ वॉलेट से निकलकर सामने वाले व्यक्ति के e₹ वॉलेट में ट्रांसफर होता है. यानि यह सामान्य बैंक अकाउंट से पैसे भेजने जैसा नहीं है, बल्कि लेनदेन के दौरान पैसा एक डिजिटल वॉलेट से दूसरे डिजिटल वॉलेट में जाता है. वहीं UPI के जरिए जब आप किसी को पैसे भेजते हैं, तो रकम आपके बैंक खाते से कटकर सामने वाले के बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाती है.
Amul की दही में निकली फंगस, एक्सपायरी से पहले हुई खराब, शिकायत पर एक्शन में FSSAI

About the author जेबा परवीन
जेबा परवीन पिछले करीब दो साल से ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर कंसल्टेंट काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इसी चैनल में एक इंटर्न के रूप में की थी. उनके बेहतरीन काम को देखते हुए चैनल ने उन्हें कंसल्टेंट की ज़िम्मेदारी सौंपी. इन्होंने लंगट सिंह कॉलेज (मुजफ्फरपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन (BMC) किया है.
Read More
Published at : 03 Sep 2026 06:14 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola