राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी का कॉन्सेप्ट ही अलग है. न वो बाईं तरफ हैं झुकते हैं और न दाईं तरफ झुकते हैं. उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के सामने सीधे लेटकर आत्मसमर्पण कर देने का फैसला कर लिया है.
Written By : विजय कुमार बिट्ठल | Updated at : 16 Sep 2026 06:12 PM (IST)

यूपीआई टैक्स पर बोले कांग्रेस नेता राहुल गांधी
Source : X@RahulGandhi
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यूपीआई पर केंद्र सरकार की तरफ से टैक्स लगाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने इस मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का भी जिक्र किया है. इसके साथ ही, पीएम मोदी से यूपीआई पर लगने वाले टैक्स को वापस लेने की मांग की है.
X पर राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार (16 सितंबर, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है. वीडियो में उन्होंने UPI Tax को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘इंदिरा जी से एक बार पूछा गया था कि उनका झुकाव किस तरफ ज्यादा है- लेफ्ट या राइट. इस पर इंदिरा जी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उनका झुकाव किसी तरफ नहीं है, उनकी सोच बिल्कुल सीधी है.’
Modi ji, roll back the UPI tax. Now. pic.twitter.com/IIt46zMgCG
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 16, 2026
उन्होंने कहा, ‘लेकिन मोदी जी का कॉन्सेप्ट ही अलग है. न वो बाईं तरफ हैं, न दाईं तरफ. उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के सामने सीधे लेटकर आत्मसमर्पण कर देने का फैसला कर लिया है. उन्होंने यूपीआई पर टैक्स लगाकर और अमेरिका को बहुत बड़ी रकम देकर भारत के हर नागरिक पर टैक्स लगा दिया है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मोदी जी, अमेरिका के सामने झुकना बंद कर दीजिए. हिम्मत कीजिए और खड़े हो जाइए और यूपीआई टैक्स को वापस लीजिए.’
UPI टैक्स पर कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना
अब सवाल उठता है कि 2,000 रुपए से ऊपर के Merchant UPI पेमेंट पर जो चार्ज लगाया गया है... उसके सबसे बड़े लाभार्थी कौन हैं?
जवाब है-
• PhonePe
• Google PayPhonePe और Google Pay का 86% मार्केट पर कब्जा है, ऐसे में MDR रेवेन्यू उनकी कमाई और वैल्यूएशन बढ़ाएगा।
यानी इसका सबसे… pic.twitter.com/biMllWVPdB
— Congress (@INCIndia) September 16, 2026
वहीं, इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी आधिकारिक रूप से बयान जारी किया है. कांग्रेस की सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ‘अब सवाल उठता है कि 2,000 रुपये से ऊपर के Merchant UPI पेमेंट पर जो चार्ज लगाया गया है, उसके सबसे बड़े लाभार्थी कौन हैं? जवाब है- PhonePe और Google Pay.’
उन्होंने कहा, ‘PhonePe और Google Pay का 86% मार्केट पर कब्जा है, ऐसे में MDR रेवेन्यू उनकी कमाई और वैल्यूएशन बढ़ाएगा. यानी इसका सबसे बड़ा फायदा PhonePe, Google Pay और Amazon Pay को होगा. ये सभी अमेरिकी कंपनियों से जुड़े पेमेंट प्लेटफॉर्म हैं. मतलब भारतीयों की जेब से वसूली कर, अमेरिका की कंपनियों की तिजोरियां भरी जा रही है.’
यह भी पढ़ेंः शहजाद भट्टी नेटवर्क पर बड़ा फैसला, सरकार ने आतंकी संगठनों की लिस्ट में डाला

About the author विजय कुमार बिट्ठल
पिछले करीब पांच सालों से भारतीय मीडिया का हिस्सा हैं. अक्टूबर, 2024 से एबीपी न्यूज नेटवर्क में बतौर हिंदी कंसल्टेंट राइटर के तौर पर भूमिका निभा रहे हैं. प्रिंट मीडिया के साथ अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत की है और आज डिजिटल मीडिया में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर लेखन कार्य कर रहे हैं. साल 2020 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नोएडा कैंपस से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की. क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति, चुनाव और सामाजिक विषयों पर खबरें लिखते रहे हैं. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर हमेशा बेहतर करने की कोशिश है. स्केचिंग, पेटिंग, फिल्में देखना, शायरी-कविताएं लिखना और घूमना बहुत ज्यादा पसंद है.
Read More
Published at : 16 Sep 2026 03:15 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola