Aug 11, 2026 09:24 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
UPSC CDS Exam Date 2026: यूपीएससी ने सीडीएस 2 परीक्षा 2026 की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 13 सितंबर 2026 को तीन पालियों में होगी। अभ्यर्थी upsc.gov.in पर जाकर टाइम टेबल चेक कर सकते हैं।

यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा 2026 की तिथि
UPSC CDS 2026 Exam Date: भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में अधिकारी बनकर देश सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट आया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS II) परीक्षा 2026 का पूरा शेड्यूल आधिकारिक पोर्टल upsc.gov.in पर जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, सीडीएस 2 परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2026 (रविवार) को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में किया जाएगा।
तीन पालियों में होगी परीक्षा
पहली पाली : सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक (अंग्रेजी)
दूसरी पाली: दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक (जनरल नॉलेज GK)
तीसरी पाली : शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक (एलीमेंट्री गणित)
संघ लोक सेवा आयोग 13 सितंबर को परीक्षा का आयोजन एक ही दिन में तीन अलग-अलग पालियों में करेगा। भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), भारतीय नौसेना अकादमी (INA) और वायु सेना अकादमी (AFA) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को तीनों पेपरों में शामिल होना होगा। वहीं ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को केवल अंग्रेजी औरजनरल नॉलेज (GK) की परीक्षा ही देनी होगी; उन्हें गणित का पेपर नहीं देना होगा।
एडमिट कार्ड कब और कैसे मिलेगा?
योग्य अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा की तिथि वाले सप्ताह के लास्ट वर्किंग डे में आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। छात्र अपने रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड की मदद से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। ध्यान रहे कि यूपीएससी द्वारा पोस्ट या ईमेल के जरिए किसी भी अभ्यर्थी को प्रिंटेड एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।
परीक्षा के दिन के लिए OMR और नेगेटिव मार्किंग के सख्त नियम
ब्लैक बॉलपॉइंट पेन अनिवार्य: ओएमआर आंसर बुकलेट पर उत्तर मार्क करने और अपनी डिटेल्स भरने के लिए केवल काले बॉलपॉइंट पेन का ही उपयोग करना अनिवार्य है। पेंसिल या किसी अन्य रंग के पेन के इस्तेमाल पर पूरी तरह पाबंदी है।
गलत उत्तर पर पेनल्टी: परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग होगी।
डिटेल्स ध्यान से भरें: ओएमआर शीट पर अपना रोल नंबर या टेस्ट बुकलेट सीरीज कोड भरने में की गई कोई भी गलती आपकी आंसर बुकलेट के रद्द होने का कारण बन सकती है।
शेड्यूल कैसे चेक करें?
अभ्यर्थी सबसे पहले upsc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर एक्टिव एक्जामिनेशन या न्यूज सेक्शन में 'Combined Defence Services Examination (II), 2026 Schedule' लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर टाइम टेबल का पीडीएफ खुल जाएगा, जिसे आप भविष्य के लिए डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का समय नजदीक है, इसलिए अभ्यर्थी नए विषयों को पढ़ने के बजाय अब रिविजन और मॉक टेस्ट पर फोकस करें।
लेखक के बारे में
Prachi
शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स
