UPTET Result 2026 OUT: यूपी टीईटी रिजल्ट जारी, 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

यूपी टीईटी 2026 रिजल्ट जारीImage Credit source: Getty Images

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने 26 अगस्त 2026 को पेपर 1 और पेपर 2 के लिए यूपीटीईटी रिजल्ट जारी कर दिया है. 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को आयोजित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं और यूपीटीईटी 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

पेपर 1 (कक्षा 1 से 5) के लिए 7,13,648 उम्मीदवारों में से 5,71,435 उम्मीदवार पास हुए हैं यानी उनका पासिंग प्रतिशत 80.07 फीसदी रहा. वहीं, पेपर 2 (कक्षा 6 से 8) के लिए 10,57,021 उम्मीदवारों में से 7,59,513 उम्मीदवार पास हुए यानी पासिंग प्रतिशत 71.85 फीसदी रहा. पास होने वाले उम्मीदवारों को अब यूपीटीईटी पात्रता प्रमाण पत्र मिलेगा, जो जीवन भर के लिए वैलिड होता है और उन्हें उत्तर प्रदेश में पात्र शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने की अनुमति देता है.

यूपीटीईटी परीक्षा 2026 का रिजल्ट कैसे देखें?

  • सबसे पहले यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं.
  • फिर होमपेज पर UPTET के आधिकारिक रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • उसके बाद अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • अब लॉगिन डिटेल्स सबमिट करें और अपना रिजल्ट देखें.
  • स्कोरकार्ड की पीडीएफ डाउनलोड कर लें.
  • आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर ले लें.

कार्यरत शिक्षकों के लिए भी योग्यता संबंधी आंकड़े जारी

आयोग ने यूपीटीईटी 2026 में शामिल होने वाले कार्यरत शिक्षकों के लिए अलग से योग्यता संबंधी आंकड़े भी जारी किए हैं. प्राथमिक स्तर पर परीक्षा में शामिल हुए 1,22,405 कार्यरत शिक्षकों में से 93,387 पास हुए हैं यानी पासिंग प्रतिशत 76.29 फीसदी रहा, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर पर परीक्षा में शामिल हुए 1,46,394 कार्यरत शिक्षकों में से 1,13,384 पास हुए हैं यानी उनकी सफलता दर 77.45 प्रतिशत रही है.

3 दिन में 5 शिफ्ट में हुई थी परीक्षा

यूपीटीईटी 2026 की लिखित परीक्षा तीन दिनों में पांच शिफ्टों में आयोजित की गई थी. यह परीक्षा 2 जुलाई, 3 जुलाई और 4 जुलाई को हुई थी. परीक्षा उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में 955 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. प्राथमिक स्तर के लिए दो शिफ्ट और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए तीन शिफ्ट में परीक्षा थी. दरअसल, प्राथमिक स्तर की परीक्षा कक्षा 1 से 5वीं तक पढ़ाने की पात्रता चाहने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा कक्षा 6 से 8वीं तक पढ़ाने की पात्रता को कवर करती है.

ये भी पढ़ें: FMGE छात्रों के लिए बड़ी खबर, साल में 3 बार परीक्षा कराने पर विचार कर रहा NBEMS

सफी अहमद

सफी अहमद

google button