भारत में LPG का आयात अब अमेरिका से हो रहा है. खाड़ी देशों में बने हालातों के चलते अब करीब 50 प्रतिशत गैस का आयात यहां से किया जा रहा है. हालांकि इसी बीच खाड़ी देशों की सप्लाई भी बढ़ गई है.
Written By : प्रतीक्षा राणावत | Updated at : 07 Sep 2026 10:59 PM (IST)

भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर बना अमेरिका
Source : ABP Live
भारत में फरवरी के बाद से LPG को लेकर काफी कश्मकश रही है. कुछ समय सब ठीक चला लेकिन जैसे ही ईरान- यूएस के युद्ध के होर्मुज ब्लॉक हुआ और वहां से कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हुई, तब देश में तेज- गैस की काफी कमी देखी गई. जिसके बाद इससे बचने के लिए सरकार ने अब अमेरिका पर LPG गैस को लकेर निर्भरता बढ़ा दी है. जिसके चलते अगस्त में भारत के LPG आयात में अमेरिका सबसे बड़ा सप्लायर बना रहा.
हालांकि, इस दौरान खाड़ी देशों से LPG की सप्लाई में तेज बढ़ोतरी हुई. ये जानकारी Kpler और पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालाइसिस सेल (PPAC) के आंकड़ों से सामने आई है.
ये भी पढ़ें: HDFC ने घटाई लोन की ब्याज दरें, आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर?
कितना रहा कुल LPG आयात?
Kpler के मुताबिक अगस्त में भारत का कुल LPG आयात जुलाई के मुकाबले 14.5% बढ़ा. इस दौरान खाड़ी देशों से आने वाली LPG की मात्रा लगभग दोगुनी हो गई. इसके कारण भारत के कुल LPG आयात में खाड़ी देशों की हिस्सेदारी जुलाई के 16.4% से बढ़कर अगस्त में 29.7% हो गई.
अमेरिका बना सबसे बड़ा सप्लायर
खाड़ी देशों से सप्लाई बढ़ने के बावजूद अमेरिका भारत के LPG आयात में सबसे आगे रहा. अगस्त में अमेरिका से भारत को 7,24,150 टन LPG मिली. हालांकि, ये जुलाई के मुकाबले 25.8% कम है. फिर भी भारत के कुल LPG आयात में अमेरिका की हिस्सेदारी 50% से ज्यादा रही.
UAE से सबसे ज्यादा बढ़ी सप्लाई
खाड़ी देशों में UAE से LPG की सप्लाई सबसे ज्यादा बढ़ी. अगस्त में UAE ने भारत को 1,98,860 टन LPG भेजी, जो जुलाई के मुकाबले 94.9% ज्यादा है. वहीं, कुवैत से LPG आयात जुलाई के 44,230 टन से बढ़कर अगस्त में 1,14,580 टन हो गया. कतर से भी सप्लाई बढ़ी. वहां से भारत को अगस्त में 65,400 टन LPG मिली, जबकि जुलाई में ये मात्रा सिर्फ 19,320 टन थी.
ये भी पढ़ें: सोने के बदले धड़ल्ले से मिल रहा कर्ज, NBFC ने बैंकों को पछाड़ा
अगस्त में बढ़ी LPG की खपत
बता दें कि अगस्त में भारत में LPG की खपत भी बढ़ी है. LPG की मांग जुलाई के मुकाबले 3.2% बढ़कर 24.2 लाख टन हो गई. ये पिछले 6 महीनों में सबसे ज्यादा खपत है. हालांकि, पिछले साल अगस्त की तुलना में LPG की मांग अभी भी 16% कम रही.

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस और यूटिलिटी विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके अलावा इन्होंने लंबे समय तक एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी लिखा है. लिखने के साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है
Read More
Published at : 07 Sep 2026 10:59 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola