भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है कि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची से बाहर न रहे. सिक्किम, मेघालय, दादरा-नगर हवेली और दमन और दीव, लद्दाख और ओडिशा में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत नए मतदाताओं के पंजीकरण, मतदाता सूची में सुधार और छूटी हुई योग्य प्रविष्टियों को शामिल करने पर जोर दिया जा रहा है. आयोग ने संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को इस दिशा में जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.
सिक्किम में भी विशेष नामांकन शिविर
सिक्किम में चुनाव विभाग ने 11 अक्टूबर को राज्यभर में विशेष मतदाता नामांकन शिविर आयोजित किया. इसका उद्देश्य उन पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना है, जिनके नाम SIR के बाद छूट गए थे. अभियान में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले नागरिकों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
Special Drive for inclusion of New/Left out electors- Sikkim.
@ecisveep https://t.co/pu6CTQdxzu
— Office of The Chief Electoral Officer, Sikkim (@SikkimElection) October 15, 2026
6 सितंबर को प्रकाशित सूची में सिक्किम में 4,18,467 मतदाता दर्ज थे, जबकि पुनरीक्षण से पहले यह संख्या 4,71,018 थी. चुनाव विभाग ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि यदि उनका नाम सूची में नहीं है, तो वे विशेष शिविरों में पहुंचकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें.
मेघालय में भी विशेष अभियान
मेघालय में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को शेष मामलों की सुनवाई में तेजी लाने और निर्वाचन आयोग के निर्देशों तथा कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए निर्णय लेने को कहा है.
No Eligible voter to be left out of Electoral Rolls
Special drive for inclusion of New / Left out electors
#eci @ECISVEEP @SpokespersonECI https://t.co/gGsniIXh2c
— Chief Electoral Officer, Meghalaya (@ceomeghalaya) October 15, 2026
निर्वाचन आयोग की मंजूरी से संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, मेघालय में अंतिम मतदाता सूची 26 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की जानी है. इसके बाद छूटे हुए पात्र नागरिकों, युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले लोगों को सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाने की योजना है.
लद्दाख में 19-20 अक्टूबर को विशेष शिविर
लद्दाख के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने भी मतदाता सूची में सभी पात्र नागरिकों को शामिल करने की प्रतिबद्धता दोहराई है. इसके तहत 19 और 20 अक्टूबर 2026 को मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे. अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से बाहर न रहे.
No Eligible Voter to be left out of Electoral Roll The Chief Electoral Officer, UT Ladakh and the Election Commission of India are are committed to ensuring every eligible voter is included in the electoral rolls. Special Camps at PS in Dated 19 & 20 Oct, 2026. @ECISVEEP https://t.co/3aGp00rR06
— Chief Electoral Officer, Ladakh (@CEOofficeLadakh) October 15, 2026
दादर और नगर हवेली में विशेष अभियान
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव में भी ऐसी ही एक्सरसाइज चल रही है, जहां इलेक्शन अधिकारी उन एलिजिबल वोटर्स तक पहुँच रहे हैं जिनका नाम अभी तक वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हुआ है. 15 अक्टूबर के अपने प्रेस नोट में, CEO के ऑफिस ने कहा कि तीन डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर, दो इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर, सात असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर, 49 BLO सुपरवाइजर और 489 BLO इस ड्राइव पर काम कर रहे हैं.
Special Drive for Inclusion of New/Left-out electors UT of Dadra & Nagar Haveli and Daman & Diu @ECISVEEP #ECI #SpecialCamp https://t.co/BzRNlENAnj
— CEO, UT of Dadra & Nagar Haveli and Daman & Diu (@ceodamandiu) October 15, 2026
मतदाता नामांकन या सूची से जुड़ी मदद के लिए नागरिक 1950 हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, वे राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल या वोटर हेल्पलाइन ऐप के जरिए भी अपनी जानकारी जांच सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं.
ओडिशा में हर विधानसभा क्षेत्र में विशेष अभियान
ओडिशा में भी सभी विधानसभा क्षेत्रों में पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस काम के लिए 31 जिला निर्वाचन अधिकारी, 147 निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी, 719 सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी, 4,540 BLO सुपरवाइजर और 45,250 बूथ लेवल अधिकारी तैनात किए गए हैं.
📢 କେହି ଯୋଗ୍ୟ ଭୋଟର ପଡ଼ିବେନି ବାଦ୍! 🗳️
ଓଡ଼ିଶାର ସମସ୍ତ ୧୪୭ଟି ବିଧାନସଭା କ୍ଷେତ୍ରରେ କୌଣସି ଯୋଗ୍ୟ ଭୋଟର ଯେପରି ଭୋଟର ତାଲିକାରୁ ବାଦ୍ ନ ପଡ଼ନ୍ତି, ସେଥିପାଇଁ ମୁଖ୍ୟ ନିର୍ବାଚନ ଅଧିକାରୀ, ଓଡ଼ିଶା (CEO Odisha) ଓ ଭାରତ ନିର୍ବାଚନ ଆୟୋଗଙ୍କ ପକ୍ଷରୁ ସ୍ୱତନ୍ତ୍ର ଅଭିଯାନ ଜାରି ରହିଛି।
🗳️ ଆପଣଙ୍କ ନାମ ଭୋଟର ତାଲିକାରେ ଅଛି ତ? ନାମ ନଥିଲେ, ଆଉ ଡେରି କାହିଁକି? Form 6 ଦାଖଲ କରି ଆଜି ହିଁ ପଞ୍ଜୀକରଣ କରନ୍ତୁ!
📄 Form 6 ନୂତନ ଭୋଟର ପଞ୍ଜୀକରଣ 📄 Form 7 ନାମ ଅନ୍ତର୍ଭୁକ୍ତି ଉପରେ ଆପତ୍ତି / ନାମ ବାଦ୍ ପାଇଁ ଆବେଦନ 📄 Form 8 ବାସସ୍ଥାନ ପରିବର୍ତ୍ତନ, ବିବରଣୀ ସଂଶୋଧନ, EPIC ବଦଳ ଓ ଦିବ୍ୟାଙ୍ଗ ଭୋଟର ଭାବେ ଚିହ୍ନଟ ପାଇଁ
📞 ସହାୟତା ପାଇଁ ୧୯୫୦ ହେଲ୍ପଲାଇନ୍ କିମ୍ବା ନିଜ ଅଞ୍ଚଳର ନିର୍ବାଚନ ଅଧିକାରୀଙ୍କ ସହ ଯୋଗାଯୋଗ କରନ୍ତୁ।
🎯 ଆମ ସଂକଳ୍ପ: କୌଣସି ଯୋଗ୍ୟ ଭୋଟର ପଡ଼ିବେନି ବାଦ୍!
📢 Special Drive to Include Eligible Voters in the Electoral Roll
#CEO_Odisha #ECI #VoterRegistration #Form6 #NoVoterLeftBehind #SpecialCamp
— Chief Electoral Officer, Odisha (@OdishaCeo) October 15, 2026
अधिकारी ऐसे पात्र नागरिकों की पहचान करने और उन्हें मतदाता सूची में शामिल कराने में मदद कर रहे हैं, जिनके नाम अभी तक सूची में दर्ज नहीं हैं. अधिकारियों के मुताबिक, पात्र मतदाताओं को शामिल करने का लक्ष्य पूरा होने तक यह अभियान जारी रहेगा.
मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार के लिए कौन-सा फॉर्म भरें?
निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटाने या विवरण में सुधार के लिए अलग-अलग फॉर्म निर्धारित किए हैं:
- फॉर्म-6: नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने और मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिए.
- फॉर्म-7: मतदाता सूची में किसी नाम को शामिल करने के प्रस्ताव पर आपत्ति दर्ज कराने या किसी नाम को हटाने का अनुरोध करने के लिए.
- फॉर्म-8: निवास स्थान बदलने, दर्ज विवरण में सुधार, EPIC यानी मतदाता पहचान पत्र से संबंधित बदलाव और दिव्यांग मतदाता के रूप में चिह्नित कराने जैसे मामलों के लिए.
चुनाव आयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद अपना नाम जरूर जांचें। जिन पात्र नागरिकों के नाम सूची में नहीं हैं, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं. आयोग का कहना है कि मतदाता पंजीकरण एक सतत प्रक्रिया है और इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी योग्य नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे.

अजय विद्यार्थी
कलकत्ता यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन. प्रभात खबर में बतौर सीनियर न्यूज़ एडिटर काम किया. ग्राउंड रिपोर्टिंग और एडिटिंग में करीब 20 सालों से ज्यादा का अनुभव. राजस्थान पत्रिका में चीफ रिपोर्टर रहने के दौरान कई ऐसी स्टोरी की, जिन्हें सराहा गया.
Read More