'चंदा चोर' का किरदार.. सियासी रार! 'पुजारी' बने पप्पू यादव तो राहुल ने चढ़ाया पैसा, Pappu Yadav becomes a priest
Modified Date: August 1, 2026 / 12:10 am IST
Published Date: July 31, 2026 11:58 pm IST
नई दिल्लीः Vande Bharat: सदन के भीतर नारों के शोर का गतिरोध और सदन के बाहर परिसर में अलग-अलग तरीके से विरोध के बीच सरकार ने कई अहम विषयों पर बिना विपक्ष की मौजूदगी के कार्य बढाया। आज विपक्ष ने ‘राम मंदिर चढ़ावा चोरी’ मुद्दे पर भगवा वेश में प्रदर्शन कर नयी बहस छेड़ दी।
दरअसल, सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपेटी लेकर पहुंचे। राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने दानपेटी में चंदा डाला। वीडियो में राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत विपक्षी सांसद बैनर लेकर खड़े दिख रहे हैं, जिसमें ‘अमित शाह संसद से गायब क्यों’ लिखा नजर आ रहा है। जाहिर है विपक्ष मानसून सत्र में पेपरलीक मुद्दे के बाद अब चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर सरकार को घेरने की है। इसके अलावा फैजाबाद के सांसद अवधेश ने दान पात्र सिर पर रखकर चंदाचोरी का मुद्दा उठाया और बीजेपी सरकार को घेरा।
Vande Bharat: इससे पहले शुक्रवार का पूरा दिन संसद हंगामे की भेंट चढ़ गया। कार्यवाही बार-बार स्थगित होती रही। लोकसभा में जन्म-मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, 2026 ध्वनि मत से पास हुआ और इसके बाद लोकसभा और राज्यसभा 3 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई हैं। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर चर्चा में शामिल नहीं होने का आरोप लगाया।
इधर कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के संसद में दिए गए बयान को लेकर उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया है। दरअसल जितेंद्र सिंह ने कहा था कि जंतर-मंतर और संसद मार्च में प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग नहीं हुई थी। जबकि एक दिन पहले अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाया था जिस मामले में राहुल गांधी को नोटिस जारी किया था। कुल मिलाकर सदन के अंदर तो विपक्ष खूब हंगामा कर ही रहा है। सदन के बाहर भी अनेक मुद्दों पर सरकार को घेरने में वो पीछे नहीं है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat IBC24 News: Gen-Z पर लाठीचार्ज तो राज्यसभा में भिड़े नेता.. कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी ये मांगे, लेकिन खरगे ने क्यों किया ‘मनुस्मृति’ का जिक्र?.. जानें..
- CM Yogi Aditiyanath News : योगी सरकार का नकली दवा माफियाओं पर सबसे बड़ा वार! करोड़ों के फर्जी बिलिंग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 FIR दर्ज
- MPPSC Assistant Professor Result : MPPSC की स्पीड ने चौंकाया! इंटरव्यू खत्म होते ही आया रिजल्ट, अब इन उम्मीदवारों को नहीं देनी होगी परीक्षा
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
Web Title: Pappu Yadav becomes a priest
People also search for
advertisement will close in 10 seconds ×