HOT NOW
BREAKING NEWS
Home›Country›Protest against Election CommissionProtest against Election Commission: कभी सियासत में एक दूसरे के विरोधी रहे उद्धव और राज ठाकरे ने एक बार फिर हाथ मिला लिया।

Protest against Election Commission/Image Credit: IBC24
karan nepali
Published: 04 Oct 2026 | 11:50 pmModified: 04 Oct 2026 | 11:50 pm
HIGHLIGHTS
- कभी सियासत में एक दूसरे के विरोधी रहे उद्धव और राज ठाकरे ने एक बार फिर हाथ मिला लिया।
- मुद्दा था SIR का विरोध और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली।
- उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने हजारों समर्थकों के साथ मार्च निकाला।
Protest against Election Commission: नई दिल्ली: कभी सियासत में एक दूसरे के विरोधी रहे उद्धव और राज ठाकरे ने एक बार फिर हाथ मिला लिया। मुद्दा था SIR का विरोध और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने हजारों समर्थकों के साथ मार्च निकाला। मेट्रो सिनेमा से शुरू हुआ ये मार्च महानगर पालिका भवन पहुंचा। दोनों नेताओं ने महाराष्ट्र में SIR को रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। देशभर में चुनाव और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप लगाए।
महाराष्ट्र में ठाकरे ब्रदर्स ने हुंकार भरी तो उधर दिल्ली में आईसा की अध्यक्ष नेहा बोरा और सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव सड़कों पर उतर आए। इंडिया गेट से जंतर मंतर तक पैदल मार्च निकाला लेकिन रास्ते में पुलिस ने बैरिकेट लगाकर उनका रास्ता रोक दिया। पुलिस और आईसा प्रोटेस्टर्स की इस दौरान एक दूसरे से जमकर झड़प हुई। (Protest against Election Commission) पुलिस को नेहा बोरा को हिरासत में लेने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। ये लगातार तीसरा दिन था जब दिल्ली की सड़कों पर आइसा समेत विभिन्न संगठनों ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर मंतर तक पहुंचने की कोशिश की।
Protest against Election Commission: निर्वाचन आयोग में गड़बड़ी पर इंडियन एक्सप्रेस के खुलासे के बाद पहली बार 25 सितंबर को कांग्रेस ने कई राज्यों में प्रदर्शन कर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। 2 अक्टूबर को दिल्ली और मुंबई में भी प्रदर्शन हुए थे और अब 4 अक्टूबर को उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने अपनी ताकत दिखाई है। वहीं कांग्रेस समेत विपक्षी दल 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च की तैयारी कर चुके हैं। उधर कॉकरोच जनता पार्टी भी 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचने का ऐलान कर चुकी है। यानी आने वाला सप्ताह भी पूरी तरह आंदोलन के नाम रहने वाला है। देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली पुलिस और सरकार इसका सामना कैसे करती है?
इन्हें भी पढ़ें:-
- West Bengal News: लव जिहाद के आरोपियों की अब खैर नहीं! यहां की सरकार लाने जा रही नया कानून, सीएम ने खुद दी जानकारी
- Retired IAS Murder Case Update: रिटायर्ड IAS अधिकारी हत्याकांड मामले में आया बड़ा अपडेट, पुलिस ने आरोपी पर घोषित किया इतने हजार का इनाम
- Vishwakarma Shram Samman Yojana 2.0: कारीगरों को प्रशिक्षण के दौरान मिलेंगे रुपए, इस खास सुविधा का भी मिलेगा लाभ, पारंपरिक हुनर को नई पहचान देने योगी सरकार की शानदार पहल
हमसे जुड़ें
karan nepali
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...
Web Title: Protest against Election Commission