INDIA Bloc Protest Latest Update: नई दिल्ली: राहुल ने पहले CJI से मिलने का वक्त मांगा, लेकिन मुलाकात नहीं हुई। राहुल -प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुद्दे पर विपक्ष को एकजुट किया। अखिलेश यादव समेत विपक्षी दिग्गज नेता भी एकजुट हुए। फिर सड़क पर उतरे, रास्ते में पुलिस ने रोका और आखिरकार विपक्ष के नेता सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। विपक्ष का ऐलान है लड़ाई रुकेगी नहीं, घमासान थमेगा नहीं। बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट की तरफ बढ़ते विपक्षी सांसद हाथों में विरोध का संदेश..जुबां पर वोट चोरी का आरोप और निशाने पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार।
विपक्ष का दावा है कि SIR में गड़बड़ियों से मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। (INDIA Bloc Protest Latest Update) इसी मुद्दे पर 10 पार्टियों के 11 नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। राहुल गांधी ने मार्च से पहले कहा कि ये शिवजी की बारात है। इसमें कोई भी शामिल हो सकता है।
INDIA Bloc Protest Latest Update: विपक्ष के इस मार्च में जमकर भीड़ उमड़ी लोगों का हुजूम देख कर इस मार्च की ताकत समझी जा सकती है। विपक्षी नेताओं ने ना केवल मार्च में हिस्सा लिया बल्कि, सीधे-सीधे CEC ज्ञानेश का इस्तीफा मांगते हुए, बीजेपी पर चोरी की सरकार बनाने का आरोप लगाया।
राहुल ने कहा, विपक्ष का मार्च शिव की बारात है तो बीजेपी ने, शिव की बारात वाले बयान पर काउंटर करते हुए उसे हुड़दंगियों की जमात करार दिया। (INDIA Bloc Protest Latest Update) उसका कहना है कि चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने से पहले विपक्ष को अपने आरोपों के सबूत देने चाहिए।
INDIA Bloc Protest Latest Update: सवाल ये है कि क्या विपक्ष के इन आरोपों को अदालत में ठोस सबूतों का सहारा मिलेगा? क्या SIR पर उठाए गए सवालों से चुनाव आयोग की प्रक्रिया में बदलाव होगा? या फिर ये मार्च भी सियासी टकराव का एक और अध्याय बनकर रह जाएगा? राहुल गांधी ने साफ कर दिया है घमासान थमने वाला नहीं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: दिल्ली में दंगल.. SIR वाला एंगल, पक्ष ने विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, क्या अब छत्तीसगढ़ तक भी पहुंचेगी आंदोलन की आग?
- शह मात The Big Debate: OBC आरक्षण.. बाकी है रण! हाईकोर्ट के फैसले पर सियासत तेज, आखिर रिजर्वेशन के केस को जानबूझकर किसने कमजोर किया? देखिए ये पूरा वीडियो
- Durg University Registrar Suspended: दुर्ग यूनिवर्सिटी के कुलसचिव को किया गया निलंबित, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, जानें क्या है मामला