UPI charges 2026: UPI सियासी पारा हाई! राहुल गांधी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, तो बीजेपी ने भी किया पलटवार, देखिए पूरी रिपोर्ट
UPI charges 2026 | Photo Credit: IBC24
Modified Date: September 16, 2026 / 11:59 pm IST
Published Date: September 16, 2026 11:58 pm IST
HIGHLIGHTS
- ₹2000 से अधिक मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क
- कांग्रेस और AAP ने सरकार को घेरा
- विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप
नई दिल्ली: UPI charges 2026 यानी देश के करोड़ों लोगों की रोजमर्रा की डिजिटल पेमेंट की सबसे बड़ी जरूरत, लेकिन अब इसी UPI को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है। 15 अक्टूबर से 2 हजार रुपये से ज्यादा के चुनिंदा मर्चेंट UPI पेमेंट (UPI payment charges) पर 0.4 फीसदी MDR लगाने का फैसला हुआ तो इस फैसले पर विपक्ष ने सरकार को घेर लिया। राहुल गांधी ने (Rahul Gandhi UPI charges) आरोप लगाया है कि सरकार अमेरिका के दबाव में ये कदम उठा रही है।
UPI charges 2026 UPI पर चार्ज की खबर आई और विपक्ष ने सरकार पर सियासी चार्जशीट लगा दी। (Congress vs BJP UPI) सबसे पहले मोर्चा खोला राहुल गांधी ने सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इससे अमेरिका को फायदा होगा और सरकार को इसे तुरंत वापस लेना चाहिए।
राहुल के इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर हमला तेज कर दिया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि एक तरफ सरकार देश को डिजिटल पेमेंट अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती रही और अब उसी UPI व्यवस्था को लेकर चार्ज की व्यवस्था लाई जा रही है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सरकार की नीति और नीयत दोनों पर सवाल खड़े किए। AAP सांसद संजय सिंह ने सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि व्यापारी पर पड़ने वाला अतिरिक्त खर्च आखिरकार ग्राहक तक पहुंच सकता है।
यानी विपक्ष का आरोप साफ है। UPI पर चार्ज की शुरुआत भले ही व्यापारी से हो। लेकिन उसका असर आखिरकार आम आदमी पर पड़ेगा, लेकिन विपक्ष के आरोपों पर BJP ने भी पलटवार किया..BJP का कहना है कि विपक्ष UPI चार्ज को लेकर भ्रम फैला रहा है।
लेकिन इस सियासी घमासान के बीच सवाल कई हैं। क्या UPI पर चार्ज को लेकर विपक्ष का हमला सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति है? क्या BJP का जवाब विपक्ष के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर पाएगा? और सबसे बड़ा सवाल जिस UPI को लेकर सत्ता पक्ष अपनी डिजिटल क्रांति की कामयाबी गिनाता रहा है। उसी UPI पर अब सियासत इतनी गर्म क्यों हो गई ? फैसला सरकार का है। विरोध विपक्ष का लेकिन UPI पर छिड़ी ये लड़ाई आने वाले दिनों में कितनी बड़ी सियासी बहस बनती है। ये देखना अहम होगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Book Reading Earnings: अब किताब पढ़ने पर मिलेंगे पैसे, 15 मिनट रीडिंग पर 76 रुपये की होगी इनकम, आखिर क्यों अपनाया ये तरीका? जानें पूरा मामला
- UP PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: योगी सरकार की पहल से लाखों उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ शून्य, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशन हो रहे यूपी के 8.25 लाख घर
- IPO Listing News: आज IPO की लिस्टिंग में किसका चला सिक्का? जानें किस कंपनी ने दिया तगड़ा मुनाफा और कौन निकली फिसड्डी?
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
प्रश्न 1: UPI पर चार्ज कब से लागू होगा?
उत्तर: 15 अक्टूबर 2026 से।
प्रश्न 2: चार्ज किस पर लगेगा?
उत्तर: ₹2000 से अधिक के चुनिंदा मर्चेंट पेमेंट पर।
प्रश्न 3: आम जनता पर क्या असर होगा?
उत्तर: विपक्ष का दावा है कि व्यापारी पर पड़ने वाला खर्च अंततः ग्राहक तक पहुंचेगा।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
Web Title: UPI Charges Row: Rahul Gandhi vs Centre as 0.4% MDR on Select Payments Sparks Political Battle
advertisement will close in 10 seconds ×