Venus Nakshatra Transit 2026: 25 अगस्त को शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा!

शुक्र नक्षत्र परिवर्तन 2026

Shukra Gochar 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 25 अगस्त 2026 को शुक्र ग्रह हस्त नक्षत्र से निकलकर मंगल के स्वामित्व वाले चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष में शुक्र को धन, वैभव, सुख-सुविधा, प्रेम और भौतिक सुखों का कारक ग्रह माना जाता है. वहीं चित्रा नक्षत्र का स्वामी मंगल है. ऐसे में शुक्र का मंगल के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव व्यक्ति की आर्थिक स्थिति, कामकाज, रिश्तों और जीवनशैली से जुड़े मामलों पर पड़ सकता है. खास तौर पर चार राशियों के लिए यह समय नए अवसर लेकर आने वाला माना जा रहा है. आइए जानते हैं कौन सी हैं वो लकी राशियां.

मेष राशि

शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी रह सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ने के साथ तरक्की के रास्ते भी खुल सकते हैं. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है. किसी पुराने संपर्क से फायदा मिल सकता है या कारोबार को आगे बढ़ाने की नई योजना बन सकती है. आर्थिक मामलों में भी स्थिति पहले की तुलना में बेहतर होने की संभावना है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह बदलाव आर्थिक दृष्टि से अच्छा माना जा रहा है. आय बढ़ाने के नए रास्ते सामने आ सकते हैं. नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी से जुड़े फैसले भी लाभ दे सकते हैं. कारोबार करने वाले लोगों को किसी नई डील या प्रोजेक्ट से फायदा मिलने की उम्मीद बन सकती है. रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना भी बन सकती है.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करियर और व्यापार से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और काम करने के तरीके की सराहना हो सकती है. व्यापारियों को नए ग्राहकों या नए संपर्कों से फायदा मिल सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत करने के अवसर मिलेंगे. अगर लंबे समय से किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो इस दौरान उसमें आगे बढ़ने का रास्ता बन सकता है.

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है. नौकरी करने वालों को अपने काम में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. नई जिम्मेदारी या बेहतर अवसर मिलने की संभावना है. व्यापार में भी लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं. आर्थिक मामलों में सुधार देखने को मिल सकता है और आय के अतिरिक्त स्रोतों पर काम करने का मौका मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: शुभ काम पर निकलते समय पीछे से टोकना क्यों है मना? राहु से जुड़ा है रहस्य

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

वरुण चौहान

वरुण चौहान

इलेक्‍ट्रानिक और डिजिटल मीडिया में करीब एक दशक से ज्यादा का अनुभव. 2008 में एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन (AAFT) नोएडा से पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद कुछ अलग और नया करने की सोच के साथ मीडिया में अपने सफर की शुरुआत की. शुरुआत से ही मेरी रुचि उन विषयों को आम लोगों तक पहुंचाने में रही है, जो भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं से जुड़े हैं. अपने करियर के दौरान Channel One News, Sahara Samay, A2Z News, News Express, National Voice और पंजाब केसरी डिजिटल जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला. इन संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग,और डिजिटल कंटेंट को सीखने का अनुभव मिला. फिलहाल देश के सबसे बड़े न्यूज नेटवर्क TV9 भारतवर्ष में धर्म और आस्था से जुड़ी खबरों, धार्मिक आयोजनों, ज्योतिष, वास्तु, पौराणिक कथाओं, मंदिरों की परंपराओं और व्रत-त्योहारों से जुड़े विषयों को सरल, सहज और तथ्यपूर्ण भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभा रहा हूं. महाकुंभ 2025 की कवरेज मेरे करियर के महत्वपूर्ण अनुभवों में शामिल है, जहां करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, अखाड़ों की परंपराओं, संत समाज की गतिविधियों और कुंभ से जुड़े धार्मिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर विस्तार से लिखने का अवसर मिला. इसके अलावा चारधाम यात्रा, सावन, नवरात्रि, दीपावली, होली, छठ पूजा, अमरनाथ यात्रा, रमज़ान और अन्य प्रमुख धार्मिक आयोजनों पर भी लगातार लेखन किया है. भारतीय संस्कृति, धर्म-दर्शन, ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पुराणों और लोक आस्थाओं के अध्ययन में विशेष रुचि रखता हूं. मेरा प्रयास हमेशा यही रहता है कि धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि वे अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

google button