अध्यात्म
- Authored by: निधि जैन
- Updated Jul 27, 2026, 09:34 AM IST
Shukra Grah Upay In Hindi: शुक्र दोष के कारण क्या आपके जीवन में प्रेम, धन, वैभव या सुख-सुविधाओं की कमी हो रही है? अगर हां, तो ऐसे में सही ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर आप शुक्र ग्रह के नकारात्मक प्रभाव को सकारात्मक ऊर्जा में बदल सकते हैं।
![]()
इन उपायों को करने से दूर हो सकता है शुक्र दोष
Shukra Grah Upay In Hindi: शुक्र देव यानी ग्रह का प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह की कृपा से व्यक्ति को जीवन के लगभग सभी सुखों की प्राप्ति होती है। इसे प्यार, सुंदरता, भौतिक सुख-सुविधाओं, धन, वैभव, दांपत्य जीवन, गायन, वादन, नृत्य, अभिनय और रोमांस आदि का कारक माना गया है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र दोष होता है, उन्हें जीवन के छोटे-छोटे सुखों और जरूरतों के लिए बहुत अधिक संघर्ष करना पड़ता है। इसलिए कुंडली में शुक्र ग्रह का मजबूत स्थिति में सही जगह पर विराजमान होना बहुत जरूरी है। हालांकि, कुछ उपायों को करके आप इसके नकारात्मक प्रभाव को सकारात्मक ऊर्जा में भी बदल सकते हैं।
चलिए प्रसिद्ध ज्योतिषी, अंकशास्त्री, हस्तरेखा विशेषज्ञ और वास्तु विशेषज्ञ डॉ. जय मदान से जानें शुक्र दोष को दूर करने के प्रभावी उपाय क्या हैं। साथ ही शुक्र ग्रह की कृपा से मिलने वाले लाभों और अशुभ शुक्र के संकेतों के बारे में आप यहां पर जान पाएंगे।
शुक्र दोष के मुख्य लक्षण
| समस्याएं | मुख्य लक्षण |
| आर्थिक समस्याएं | धन का न टिकना और अनावश्यक खर्चों का लगातार बढ़ना। |
| पारिवारिक समस्याएं | पति-पत्नी के बीच अनबन रहना और प्रेम संबंधों में दूरियां आना। |
| भौतिक समस्याएं | जीवन में सुख-सुविधाओं, वाहन, ऐश्वर्य और अच्छे खान-पान की कमी होना। |
| स्वास्थ्य समस्याएं | अंगूठे में दर्द, त्वचा संबंधी रोग और हॉर्मोनल असंतुलन। |
शुक्र दोष को दूर करने के उपाय
- नहाने के पानी में दही या गुलाब जल मिलाएं। इसके अलावा नहाने से पहले पानी में बड़ी इलायची डालकर उसे उबाल लें और फिर उससे नहाएं। नहाते समय शुक्र देव का स्मरण करें या 'ॐ शुं शुक्राय नमः' मंत्र का जाप करें। इससे शुक्र ग्रह का Negative Impact Positive में बदलने लगेगा।
- शुक्र दोष को दूर करने के लिए आप अनार या मीठे फल खा सकते हैं। दरअसल, मीठे फलों को खाने से शुक्र ग्रह का अशुभ प्रभाव कम होता है।
- जो लोग नियमित रूप से घी, चावल, इत्र , बेड, बेडशीट और कॉस्मेटिक आदि चीजों का दान करते हैं, उन्हें शुक्र ग्रह के अशुभ प्रभाव का सामना नहीं करना पड़ता है।
- सीधे हाथ की रिंग फिंगर में जरकन या ओपल पहनने से भी शुक्र ग्रह का नकारात्मक प्रभाव जीवन पर कम पड़ता है।
- अंगूठे में डायमंड या जरकन का बैंड पहनने से भी शुक्र दोष दूर होता है।
शुक्र ग्रह की मजबूत स्थिति के लाभ
जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, उनकी मैरिड लाइफ में स्थिति संतुलित रहती है। साथ ही रियल एस्टेट से अपार धन लाभ होने की संभावना अधिक होती है। वाहन से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं। शरीर का आकर्षण बढ़ता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहती है। इसके अलावा कला से जुड़े क्षेत्रों में लोगों की विशेष रुचि रहती है। ये संगीत, पत्रकारिता, अभिनय और रंगमंच आदि जैसे क्षेत्रों में नाम के साथ-साथ अपार पैसा कमाते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वैदिक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
![]()
निधि जैनauthor
निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Spirituality
End of Article