Video : उदयनिधि स्टालिन हिरासत में, एक्ट्रेस तृषा पर किया था कमेंट
Updated: Tue, 4 Aug 2026 11:28 AM (IST)
तमिलनाडु पुलिस (Photo: ANI)
Video : चेन्नई में मंगलवार को उस समय सियासी तनाव बढ़ गया, जब तमिलनाडु पुलिस ने विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को हिरासत में ले लिया. पढ़ें पूरा मामला यहां.
Video : अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नरेंद्रन नायर ने पुष्टि की है कि मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में DMK नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. उदयनिधि स्टालिन को मंगलवार को चेन्नई स्थित उनके आवास से पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया और न ही कोई अभद्र टिप्पणी की. उन्होंने कहा, "मैं हर नतीजे का सामना करने के लिए तैयार हूं. मुझे गिरफ्तारी का कोई डर नहीं है."
अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी से घिरे उदयनिधि स्टालिन
उदयनिधि स्टालिन सोमवार (3 अगस्त) को अभिनेत्री तृषा को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विवादों में घिर गए. उदयनिधि ने कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की उदासीनता के कारण तमिलनाडु को कावेरी का एक बूंद पानी भी नहीं मिला.
रैली के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने ''तृषा, तृषा'' के नारे लगाए. उदयनिधि ने इस पर अपना भाषण रोककर मुस्कुराते हुए कथित तौर पर 'द्विअर्थी'आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद उनका राजनीतिक विरोध शुरू हो गया.
टीवीके ने पुलिस और महिला आयोग में दर्ज कराई शिकायत
तमिलनाडु में एक्ट्रेस तृषा को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में उदयनिधि स्टालिन की मुश्किलें बढ़ गई हैं. सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) ने उनके खिलाफ विरोध तेज करते हुए स्थानीय पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) में शिकायत दर्ज कराई है. इसी मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए उदयनिधि स्टालिन को हिरासत में लिया. टीवीके की तंजावुर मध्य जिला महिला इकाई की संयोजक एस. भैरवी ने तंजावुर पूर्व थाने में उनके खिलाफ औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Tags