कोरबा जिले के कोतवाली थाना परिसर में रील्स शूट कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने का मामला तूल पकड़ गया। विवाद बढ़ने पर महिला ने वीडियो जारी कर माफी मांगी।
थाना परिसर में रील बनाती हुई महिला की तस्वीर
- Published: 12 Sep 2026, 05:14 PM IST
- Last Updated: 12 Sep 2026, 05:14 PM IST
कोरबा। थाना परिसर, जहां आम लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचते हैं और पुलिस कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालती है, वहां सोशल मीडिया रील्स की शूटिंग का मामला अब चर्चा का विषय बन गया है। कोरबा जिले के कोतवाली थाना परिसर में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया। मामला तूल पकड़ने के बाद संबंधित महिला ने अब सफाई देते हुए एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें वह माफी मांगती नजर आ रही है। साथ ही उसने लोगों से वायरल वीडियो को आगे शेयर न करने की अपील की है।
थाना परिसर में रील्स बनाने पर उठे सवाल
मिली जानकारी के अनुसार, ‘ll_uma_baby111’ नाम के इंस्टाग्राम पेज से 11 सितंबर 2026 की शाम कोतवाली थाना परिसर के भीतर कुछ सेकंड के कई वीडियो शूट कर बैक टू बैक अपलोड किए गए थे। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद थाना परिसर जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह रील्स बनाए जाने को लेकर सवाल उठने लगे। थाना परिसर में पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था से जुड़े कार्यों में जुटे रहते हैं और बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचते हैं। ऐसे में परिसर के भीतर सोशल मीडिया कंटेंट के लिए वीडियो शूट किए जाने को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई।
कोरबा जिले के कोतवाली थाना परिसर में रील्स शूट कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने का मामला तूल पकड़ गया। विवाद बढ़ने पर महिला ने वीडियो जारी कर माफी मांगी। @KorbaDist #Chhattisgarh @PoliceKorba #socialmedia #Reels pic.twitter.com/W626w32Cg8
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) September 12, 2026
विवाद बढ़ा तो महिला ने जारी किया माफी का वीडियो
मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आने और विवाद बढ़ने के बाद अब वीडियो बनाने वाली महिला ने एक नया वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी है। वीडियो में महिला माफी मांगती दिखाई दे रही है। उसने लोगों से अपील की है कि, पहले से वायरल हो रहे वीडियो को आगे शेयर न किया जाए और उसे ज्यादा वायरल न किया जाए।
कोरबा जिले के कोतवाली थाना परिसर में रील्स शूट कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने का मामला तूल पकड़ गया। विवाद बढ़ने पर महिला ने वीडियो जारी कर माफी मांगी। @KorbaDist #Chhattisgarh @PoliceKorba #socialmedia #Reels pic.twitter.com/BmquGov3pZ
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) September 12, 2026
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)