अंबानी के गणपति उत्सव में सेलेब्स का जलवा: सलमान खान का नया लुक, कैटरीना-विक्की, आलिया-रणबीर से करीना-सैफ तक ने बढ़ाई रौनक; VIDEO
मुंबई में अंबानी परिवार के एंटीलिया में गणेश चतुर्थी का भव्य जश्न मनाया गया। इस खास मौके पर सलमान खान, सैफ अली खान-करीना कपूर, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर और सचिन तेंदुलकर समेत कई बड़े सितारे नजर आए।
अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में सितारों का मेला
- Published: 15 Sep 2026, 12:43 PM IST
- Last Updated: 15 Sep 2026, 12:47 PM IST
Ambani Ganesh Chaturthi 2026: अंबानी परिवार के घर एंटीलिया में गणेश चतुर्थी का भव्य जश्न देखने को मिला। 14 सितंबर को आयोजित इस खास समारोह में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत तक की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। सलमान खान, सैफ अली खान-करीना कपूर, कैटरीना कैफ-विक्की कौशल, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी समेत कई सितारे अपने खास अंदाज में गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे।
सैफ-करीना बच्चों के साथ पहुंचे एंटीलिया
गणेश चतुर्थी समारोह में सैफ अली खान और करीना कपूर अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह के साथ पहुंचे। परिवार ने इस मौके के लिए पारंपरिक परिधानों को चुना।
करीना पीले रंग के सलवार सूट में बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं सैफ लाल कुर्ते और धोती में दिखाई दिए। तैमूर और जेह भी ट्रेडिशनल कुर्ते में काफी क्यूट लग रहे थे। करीना की बहन करिश्मा कपूर ने भी समारोह में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
सलमान खान ने बंडाना लुक से खींचा ध्यान
सलमान खान भी गणपति उत्सव में शामिल होने के लिए एंटीलिया पहुंचे। इस दौरान अभिनेता का लुक थोड़ा अलग नजर आया। सलमान क्लीन-शेव में दिखाई दिए और उन्होंने हल्के नीले रंग की चेक शर्ट के साथ सफेद वॉश्ड डेनिम पहनी थी।
हमेशा की तरह काउबॉय हैट की जगह इस बार उनके सिर पर बैंडाना नजर आया।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का ट्रेडिशल अवतार
आलिया-रणबीर ने अपने देसी लुक से सबका ध्यान खींच लिया। आलिया टिशू-सिल्क की ब्लू-गोल्डन साड़ी में नजर आईं, तो वहीं रणबीर कपूर के पर्पल कुर्ता और पयजामा लुक ने लाइमलाइट बटोरी।
कियारा-सिद्धार्थ ने ट्रेडिशनल लुक से बटोरीं तारीफें
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में पहुंचे। दोनों ने पारंपरिक अंदाज में एक-दूसरे को खूबसूरती से कॉम्प्लीमेंट किया। कियारा गुलाबी रंग की साड़ी में नजर आईं, जबकि सिद्धार्थ ने प्रिंटेड शॉर्ट कुर्ता पहना था। कपल ने पैपराजी के सामने साथ में पोज भी दिए।
सचिन तेंदुलकर परिवार के साथ आए
क्रिकेट जगत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर भी अपने परिवार के साथ एंटीलिया पहुंचे। उनके अलावा अभिनेता सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना शेट्टी भी समारोह में नजर आए।