रोहतक में कुत्ते ने युवती को जमीन पर गिराया,VIDEO: दोनों पैरों पर काटा, चिल्लाती रही, मोबाइल से वार करने पर भागा - Rohtak News
रोहतक12 घंटे पहले
कॉपी लिंक
रोहतक की ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में युवती के पैर पर काटते हुए कुत्ता।
रोहतक के ओल्ड हाउसिंग बोर्ड में सड़क पर बैठे कुत्ते ने एक युवती पर अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने युवती को सड़क पर गिराकर उसके दोनों पैरों पर काट लिया। युवती गली में चिल्लाती रही। आखिर में उसने खुद अपने हाथ में लिए मोबाइल से कुत्ते पर हमला किया, जिसके बाद वह भाग गया।
युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद युवती को PGI ले जाया गया। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। इसके अलावा, एक और लड़की को कुत्ते ने पैर पर काटा।
युवती पर हमले की 3 तस्वीरें…
कुत्ता युवती के पीछे दौड़कर आया और उसका पैर पकड़ लिया। तभी युवती गली में गिर गई।
युवती ने अपने हाथ में लिए मोबाइल से कुत्ते पर वार किए। इसके बाद वह भाग गया।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवती को संभाला।
ड्यूटी करके निकलते ही झपटा कुत्ता
यहघटना शनिवार शाम की है। दुर्गा भवन की रहन वाली तन्वी खरबंदा ओल्ड हाउसिंग बोर्ड एरिया में नौकरी करती हैं। वह काम करने के बाद घर जा रही थीं। रास्ते में सड़क पर एक कुत्ता बैठा हुआ था। तन्वी जैसे ही उसके पास से गुजरी, कुत्ता अचानक खड़ा हुआ और उस पर झपट पड़ा। कुत्ते ने तन्वी को सड़क पर गिरा दिया और उसके पैर पर काट लिया।
एक पैर छोड़ा तो दूसरा पकड़ा
तन्वी जमीन पर गिरे-गिरे चिल्लाती रही, लेकिन कुत्ते ने उसका पैरा नहीं छोड़ा। किसी तरह तन्वी ने अपना पैर कुत्ते से छुड़ाया तो कुत्ते ने उसका दूसरा पैर पकड़ लिया। इसके बाद युवती ने उठकर मोबाइल से कुत्ते को मारने लगी। इसके बाद कुत्ता भाग गया। इतने में एक महिला दौड़कर मौके पर पहुंची और तन्वी को संभाला। इसके बाद कॉलोनी के अन्य लाेग भी मौके पर पहुंच गए। फिर तन्वी को इलाज के लिए PGI ले जाया गया।
ओल्ड हाउसिंग बोर्ड की रहने वाली बिंदिया को भी उसी कुत्ते ने पैर पर काटा।
ट्यूशन जा रही लड़की को भी काटा
ओल्ड हाउसिंग बोर्ड में ही रहने वाली बिंदिया ने बताया कि शनिवार को इसी कुत्ते ने उसे भी पैर पर काट लिया था। वह ट्यूशन जाने के लिए घर से एक्टिवा निकाल रही थी। वह गेट बंद करने लगी तो कुत्ते ने पीछे से उसका पैर पकड़ लिया। इसके बाद उसने PGI में जाकर इंजेक्शन लगवाए।
बिंदिया के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाली 3 साल की बच्ची और उसकी एक फ्रेंड को भी इसी कुत्ते ने काटा है। इनके अलावा भी 5 से 7 लोगों को काट चुका है।
---------------------------------------
ये खबर भी पढ़ें :-
बच्चे पर हमला करने वाला डॉग अमेरिकन बुली बताया:ऑनर का दावा- पिटबुल नहीं है; बच्चे के इलाज में ₹4 लाख खर्च, घर बिक चुका
सोनीपत में 6 माह के बच्चे पर हमला करने वाले डॉग को अब ‘अमेरिकन बुली’ नस्ल का बताया जा रहा है। डॉग ऑनर ने दावा किया कि ये पिटबुल नहीं है। करीब सात साल पहले इस फीमेल डॉग को खरीदा था। बच्चे का इलाज वे खुद करा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…
.
खबरें और भी हैं...
रोहतक रेप केस, बच्ची बोली- लड़के ने बिस्किट दिया: कहा- गंदा भैया वॉशरूम में परेशान करता था; काउंसलर को स्कूल की घटना बताई
0:29
कॉपी लिंक
शेयर
बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की मां ने जताई चिंता: रोहतक में सुमित्रा बोलीं- एक गोत्र में विवाह-पैदा कर रहा विकृति, नशे से समाज का पतन
0:59
कॉपी लिंक
शेयर
रोहतक में बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट: 14 नेशनल बॉक्सर आमने-सामने; 7 बाउट में दिखाया दमखम
0:38
कॉपी लिंक
शेयर
रोहतक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे यशपाल शर्मा: बोले- हरियाणवी सिनेमा को दर्शक चाहिएं, गन कल्चर पर एक कलाकार को टारगेट करना गलत