फरीदाबाद के रोशन नगर में 17 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग नाबालिग को घेरकर उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक युवक नाबालिग के बाल पकड़कर उसे खींचता और कई थप्पड़ मार
.
पूरा मामला पल्ला थाना क्षेत्र की नवीन नगर चौकी के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 26 के रोशन नगर का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक वीडियो 30 जुलाई का है, लेकिन पिछले तीन दिनों से यह वीडियो शहर में वायरल हो रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू की।

फरीदाबाद में नाबालिग लड़के को पकड़े खड़ा युवक।
कीचड़ के छींटे बच्चे पर गिरे
बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय शिवम बाइक से रोशन नगर की एक गली से होकर जा रहा था। गली में कीचड़ जमा था। इसी दौरान बाइक के कारण कीचड़ के छींटे वहां से गुजर रहे एक स्कूली बच्चे की ड्रेस पर पड़ गए। इस बात को लेकर वहां मौजूद लोगों ने शिवम को रोक लिया और उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
धीरे-धीरे मौके पर कई लोग जमा हो गए। शिवम ने भी अपने परिचितों को मौके पर बुला लिया, जिसके बाद मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने शिवम के साथ मारपीट शुरू कर दी।
वायरल वीडियो में लाल रंग की शर्ट पहने एक युवक नाबालिग को थप्पड़ मारता और उसके बाल पकड़कर गली में खींचता दिखाई दे रहा है। इस युवक की पहचान वीरेंद्र उर्फ बीरू के रूप में बताई जा रही है।

फरीदाबाद में नाबालिग लड़के को पकड़े खड़ा युवक।
परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप
मारपीट के बाद शिवम अपने घर पहुंचा और परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी। शिवम के पिता मजदूरी करते हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि आदर्श, अजय, मिथिलेश झा और वीरेंद्र उर्फ बीरू ने शिवम के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।
परिजनों का कहना है कि उन्होंने आरोपितों से बातचीत कर मामले को समझाने का प्रयास किया था। लेकिन वीडियो दोबारा वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की।

फरीदाबाद में नाबालिग लड़के को पकड़े खड़ा युवक।
पुलिस प्रवक्ता बोले- मामला दर्ज, जांच शुरू
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार शिवम के दोस्त दीपांशु ने नवीन नगर चौकी पहुंचकर शिकायत दी। शिकायत के आधार पर चार नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 126 और 169 के तहत कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
वहीं, वार्ड नंबर 26 के भाजपा पार्षद लाल मिश्रा से जब आरोपी युवकों के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने माना कि ये लोग उनके सहयोगी हैं और उनके कार्यालय पर आते-जाते हैं। हालांकि पार्षद ने कहा कि विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसकी जानकारी उन्हें दो दिन पहले ही मिली।
यहां देखें फोटो…

नाबालिग लड़के को थप्पड़ मारता युवक।

नाबालिग लड़के को थप्पड़ मारता युवक।

जानकारी देते पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह।