राजस्थान में लेपर्ड ने आबादी इलाके में आकर अपना शिकार किया। जयपुर में गलताजी की पहाड़ी पर बंदरों के पीछे दौड़ता लेपर्ड नजर आया। लेपर्ड ने मौका पाते ही एक बंदर पर झपट्‌टा मारा और मुंह में दबोचकर ले गया।

.

वहीं उदयपुर के रहवासी इलाके में एक घर में दो लेपर्ड घुस गए। इसके बाद दो पिल्लों को मुंह से उठाकर ले गए।

दोनों ही मामलों के सीसीटीवी फुटेज सामने आए है।

पहले देखिए उदयपुर में घर में घुसे 2 लेपर्ड की PHOTOS

भीलों का बेदला में सरकारी स्कूल के पास स्थित एक घर के आंगन में दो लपेर्ड।

भीलों का बेदला में सरकारी स्कूल के पास स्थित एक घर के आंगन में दो लपेर्ड।

घर के मेन गेट से छलांग लगाकर अंदर घुसते लेपर्ड।

घर के मेन गेट से छलांग लगाकर अंदर घुसते लेपर्ड।

आंगन से पिल्लों को उठाकर लेकर गए

उदयपुर शहर के भीलों का बेदला में सरकारी स्कूल के पास रहने वाले प्रकाश गमेती के घर में 6 अगस्त की रात दो लेपर्ड घुस गए। प्रकाश गमेती ने बताया कि 6 अगस्त की रात 12.36 बजे दो लेपर्ड उनके घर में घुसे। उन्होंने बताया कि घर के आगे की तरफ वे चाय की दुकान लगाते है। पीछे आंगन में कमरे बने है, जहां वे रहते है।

अगले दिन सुबह उठे तो पिल्ले नजर नहीं आए। तब पड़ोसी ने बताया कि रात को पिल्लों ने शोर मचाया था। तब सीसीटीवी फुटेज चेक किए। फुटेज में दो लेपर्ड गेट से छलांग लगाकर घर के अंदर आते दिखे। लेपर्ड पिल्लों को उठाकर ले गए।

आस-पास पहाड़ी इलाके में लेपर्ड का मूवमेंट

प्रकाश गमेती ने बताया कि गांव में करीब 100 घर है। करीब 2 महीने पहले गांव के ही मोहन गमेती के घर भी लेपर्ड घुस गया था। तब उनकी 5 बकरियों का शिकार किया था। प्रकाश ने बताया कि उदयपुर-पिंडवाडा हाइवे से अंदर की तरफ स्थित भीलों का बेदला गांव में आबादी के साथ-साथ पास में पहाड़ी इलाका है। जंगल भी होने से लेपर्ड का मूवमेंट है। ऐसे में कई बार लेपर्ड आबादी इलाके में आ जाते है।

इसी घर में बकरियों का शिकार भी किया था

ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग को कई बार सूचना दी गई और क्षेत्र में पिंजरा लगाने व निगरानी बढ़ाने की मांग की गई लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में किसी बड़ी जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

---

अब देखिए- जयपुर की पहाड़ियों पर दिखे लेपर्ड की PHOTOS

जयपुर में गलताजी की पहाड़ी पर मुंह में बंद को दबाए लेपर्ड।

जयपुर में गलताजी की पहाड़ी पर मुंह में बंद को दबाए लेपर्ड।

बंदर को दबोचकर लेपर्ड पहाड़ी में लेकर जाता हुआ।

बंदर को दबोचकर लेपर्ड पहाड़ी में लेकर जाता हुआ।

लेपर्ड ने बंदरों के झुंड का पीछा कर एक को दबोचा

जयपुर के प्रसिद्ध गलता जी की पहाड़ियों में लेपर्ड ने बंदरों के झुंड का पीछा करते हुए एक बंदर के बच्चे का शिकार कर लिया। घटनाक्रम वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया।

राजेश्वर शर्मा गुरुवार शाम को घाट की घुणी क्षेत्र में पहाड़ियों की ओर थे। इसी दौरान उन्हें बंदरों के तेज-तेज चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब उन्होंने पहाड़ी की तरफ देखा तो एक हैरान करने वाला नजारा सामने था। बंदरों का पूरा झुंड तेजी से पहाड़ी की ऊंचाई की ओर भाग रहा था और उनके पीछे एक लेपर्ड उनका पीछा कर रहा था।

उन्होंने बताया कि बंदर अपनी जान बचाने के लिए अलग-अलग दिशाओं में भागने लगे। इसी अफरा-तफरी के बीच एक छोटा बंदर पीछे रह गया। मौका मिलते ही लेपर्ड ने उस पर झपट्टा मार दिया और उसे अपने मजबूत जबड़ों में दबोच लिया।

इसके बाद लेपर्ड शिकार को लेकर तेजी से अरावली की ऊंची पहाड़ियों की ओर भाग गया और कुछ ही पलों में घने जंगल के बीच ओझल हो गया। वहीं बाकी बंदर किसी तरह पहाड़ी की ऊंचाई पर पहुंचकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

यह पूरा घटनाक्रम कुछ मिनटों तक चला, लेकिन वहां मौजूद लोगों के लिए यह किसी वन्यजीव डॉक्यूमेंट्री से कम नहीं था। लोगों ने सुरक्षित दूरी से इस अनोखे नजारे को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया।