जकार्ता7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
इंडोनेशिया के मादुरा आइलैंड के पास एक फेरी बोट में रविवार सुबह आग लग गई। हादसे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। - Dainik Bhaskar

इंडोनेशिया के मादुरा आइलैंड के पास एक फेरी बोट में रविवार सुबह आग लग गई। हादसे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

इंडोनेशिया के मादुरा द्वीप के पास रविवार सुबह एक फेरी बोट में आग लग गई। इसके बाद लोग जान बचाने के लिए समुद्र में कूद गए। रॉयटर्स के मुताबिक, हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 41 लोग अब भी लापता हैं।

इंडोनेशिया की राष्ट्रीय सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के मुताबिक फेरी में कुल 271 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। कुछ लोग जान बचाने के लिए बोट से समुद्र में कूद गए। दोपहर तक 225 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि बाकी लोगों की तलाश जारी है।

फेरी ईस्ट जावा प्रांत के सुराबाया से साउथ सुलावेसी के मकासार जा रही थी। इसी दौरान मादुरा द्वीप के पास उसमें आग लग गई। आग लगने की वजह साफ नहीं हो सकी है। फिलहाल लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

हादसे की 5 तस्वीरें…

रविवार सुबह इंडोनेशिया की फेरी बोट में आग लगने की तस्वीर।

रविवार सुबह इंडोनेशिया की फेरी बोट में आग लगने की तस्वीर।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि फेरी से काला धुआं तेजी से उठ रहा है।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि फेरी से काला धुआं तेजी से उठ रहा है।

लोगों ने फेरी के अगले हिस्से से कूदकर खुद की जान बचाई।

लोगों ने फेरी के अगले हिस्से से कूदकर खुद की जान बचाई।

समुद्र में कूदे लोगों को रेस्कयू टीम ने लाइफगार्ड ट्यूब दिया ताकि वे पानी की सतह पर ही बने रहे।

समुद्र में कूदे लोगों को रेस्कयू टीम ने लाइफगार्ड ट्यूब दिया ताकि वे पानी की सतह पर ही बने रहे।

बचाव दल ने घटना पर पहुंचकर लोगों का रेस्कयू किया।

बचाव दल ने घटना पर पहुंचकर लोगों का रेस्कयू किया।

मैप से समझिए हादसे की लोकेशन…

आग लगते ही फेरी में अफरा-तफरी मची

हादसे के दौरान के कुछ विजुअल्स सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इनमें यात्री जलती हुई फेरी के अगले हिस्से की तरफ भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।

घटना के सामने आए वीडियो में आग फैलने के बाद कई लोग घबराए हुए थे। रॉयटर्स के मुताबिक, बचाव दल आसपास के समुद्री इलाके में लापता लोगों की तलाश कर रहा है।

सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के मुताबिक हादसे के बाद कई बचाव बोट्स और अन्य संसाधनों को मौके पर भेजा गया। राहत दल समुद्र में सर्च ऑपरेशन चला रहा है ताकि लापता लोगों का पता लगाया जा सके।

अधिकारियों ने कहा कि ऑपरेशन अभी जारी है और मृतकों या लापता लोगों की संख्या में बदलाव हो सकता है।

आग लगने के बाद लोगों में अफरा-तफरी मची और वे बोट से कूदने के लिए तैयार हो गए।

आग लगने के बाद लोगों में अफरा-तफरी मची और वे बोट से कूदने के लिए तैयार हो गए।

पिछले साल भी हुआ था ऐसा ही बड़ा हादसा

इंडोनेशिया में पहले भी फेरी बोट में आग लगने के कई बड़े हादसे सामने आते रहे हैं।

  1. जुलाई 2025 में नॉर्थ सुलावेसी प्रांत के पास ‘केएम बार्सिलोना 5’ नाम की फेरी बोट में आग लग गई थी। उस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई थी, जबकि करीब 150 लोगों को बचाया गया था। फेरी में करीब 280 लोग सवार थे।
  2. मई 2021 में ‘केएम कार्य इंदाह’ नाम की फेरी टरनेटे से रवाना होने के कुछ देर बाद आग की चपेट में आ गई थी। उस दौरान यात्रियों और क्रू को जान बचाने के लिए समुद्र में छलांग लगानी पड़ी थी। स्थानीय मछुआरों और बचाव एजेंसियों की मदद से 181 यात्रियों, जिनमें 22 बच्चे भी शामिल थे, और 14 क्रू मेंबर को सुरक्षित निकाल लिया गया था। उस हादसे में कोई मौत नहीं हुई थी।

इंडोनेशिया में फेरी हादसे बार-बार क्यों होते हैं?

  • इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा द्वीपीय देश है, जहां 17 हजार से ज्यादा द्वीप हैं। इसलिए एक द्वीप से दूसरे द्वीप तक आने-जाने के लिए फेरी सेवा लोगों की रोजमर्रा की जरूरत है।
  • हर दिन बड़ी संख्या में यात्री और सामान ढोने वाली फेरी समुद्र में चलती हैं। हालांकि, कई जहाज पुराने होने, समय पर रखरखाव न होने और कई मामलों में क्षमता से ज्यादा यात्रियों को बैठाने की वजह से जोखिम बढ़ जाता है।
  • इसके अलावा, खराब मौसम, ऊंची लहरें और तेज समुद्री धाराएं भी दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ाती हैं।
  • विशेषज्ञों का मानना है कि सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन और नियमित निगरानी नहीं होने के कारण भी इंडोनेशिया में फेरी हादसे अक्सर सामने आते रहते हैं।

बोटिंग करते समय यह जरूर ध्यान रखें…

---------------

ये खबर भी पढ़ें…

वियतनाम में टूरिस्ट बोट पलटी, 15 भारतीयों की मौत:इनमें 10 तमिलनाडु, 3 आंध्र प्रदेश और 2 केरलम् के पर्यटक; 32 भारतीय सवार थे

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को बोट पलट गई। हादसे में 2 महिलाओं समेत 15 भारतीयों की मौत हो गई। मरने वालों में 10 टूरिस्ट तमिलनाडु, 3 आंध्र प्रदेश और 2 केरलम् से थे। बोट पर कुल 4 क्रू मेंबर्स समेत 36 लोग सवार थे, जिसमें 32 भारतीय थे। 21 लोगों को बचा लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

.