जयपुर में दिनदहाड़े चाकू की नोक पर महिला से लूट-VIDEO: गाय को रोटी डालकर मंदिर जा रही थी, तभी झपट्टा मारकर चेन तोड़ी - Jaipur News
जयपुर24 मिनट पहले
कॉपी लिंक
जयपुर में चाकू की नोक से डराते हुए बदमाश ने महिला से चेन छीन ली। महिला सुबह गाय को रोटी देने के बाद मंदिर जा रही थी, उसके पीछे-पीछे बदमाश कुछ दूर तक साथ चलता रहा। इसके बाद मौका पाकर बदमाश ने चाकू दिखाते हुए महिला को रोक लिया। फिर गले पर झपट्टा मारकर बदमाश महिला की सोने की चेन तोड़कर फरार हो गया।
मानसरोवर थाना पुलिस घटनास्थल पर लगे CCTV फुटेज में कैद हुए लुटेरे की तलाश कर रही है।
मानसरोवर थाना पुलिस के एसआई मुकेश कुमार ने बताया- किरण पथ निवासी भावना (57) के साथ शनिवार सुबह करीब 7:13 बजे बैंक ऑफ इंडिया की गली में लूट की वारदात हुई। पीड़िता भावना ने रविवार सुबह मामला दर्ज कराया है।
पहले देखिए वारदात के PHOTOS…
बदमाश महिला का पीछा करते हुए चलता रहा।
बदमाश ने मंदिर जा रही महिला को पहले तो चाकू दिखाकर डराया और फिर चेन लूट ली।
महिला की चेन तोड़कर भागता बदमाश।
चेन तोड़कर भागते बदमाश का महिला ने काफी पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया।
तेज स्पीड में दौड़ता हुआ बदमाश वहां से फरार हो गया।
दिन-दहाड़े चाकू दिखाकर तोड़ी चेन
बदमाश चाकू की नोक पर गले से सोने की चेन तोड़कर भाग निकला। जैसे ही महिला ने बदमाश का पीछा करते हुए शोर मचाया तो वह तेजी से गलियों में होते हुए फरार हो गया।
चेन स्नेचिंग की सूचना पर मानसरोवर थाना पुलिस वारदात स्थल पर पहुंची। पुलिस ने वहां लगे CCTV फुटेजों को खंगाला। फुटेज में लुटेरे की पूरी करतूत कैद मिली। पीड़िता ने रविवार को शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने FIR दर्ज कर फुटेज के आधार पर लुटेरे की तलाश शुरू कर दी।
---
ये खबर भी पढ़ें…
जयपुर में बुजुर्ग को गिराया, घसीटा; VIDEO:लाखों के गहने लूट ले गया बदमाश; डर के मारे महिला घर में हुई कैद
जयपुर के सोडाला इलाके में बेखौफ बदमाश ने दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला को निशाना बनाया। मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला को बदमाश ने पीछे से आकर जोरदार धक्का दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गईं। इसके बाद बदमाश ने उनके साथ मारपीट की और कानों के टॉप्स व गले की सोने की चेन लूटकर फरार हो गया। लूटे गए गहनों की कीमत करीब 4.23 लाख रुपए बताई जा रही है। (पूरी खबर पढ़ें)
.
खबरें और भी हैं...
कोर्ट बोला- बीमार पति की देखभाल नहीं करना क्रूरता: पत्नी का व्यवहार अमानवीय, दोनों का एक छत के नीचे रहना असंभव; तलाक मंजूर
0:47
कॉपी लिंक
शेयर
ड्रग्स-फैक्ट्री पकड़ने पहुंची टीम, अंदर बन रहा था नकली घी: मार्केट में 650 रुपए में बेच रहे थे, 870 किलो मिलावटी घी, 1560 किलो पाम ऑयल जब्त
1:01
कॉपी लिंक
शेयर
भास्कर एक्सप्लेनर
जमीन खुदाई में मिला खजाना किसका, मालिक या सरकार का?: जयपुर में घर में मिले सोने से भरे 15 कलश; 8 सवालों से समझें नियम2:18
कॉपी लिंक
शेयर
महिला थाने में ASI की हार्ट अटैक से मौत: ड्यूटी के दौरान सांस लेने में हुई थी परेशानी; 3 महीने पहले हुआ था प्रमोशन