छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के एक सरकारी अस्पताल के फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय अपने दूसरे साथियों के साथ ड्यूटी के दौरान एक कमरे में शराब और मुर्गा पार्टी करते नजर आए। इसका वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
.
इस मामले में CMHO डॉ. कपिल देव पैकरा ने फार्मासिस्ट रंजीत जायसवाल और वार्ड बॉय प्रेम कुशवाहा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। उनका कहना है कि मामले में विभागीय कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। यह मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लटोरी का है।
देखिए पहले ये तस्वीरें-

कर्मचारियों ने साथियों के साथ अस्पताल में शराब पार्टी की।

टेबल पर शराब, मुर्गा और सिगरेट का डिब्बा दिखाई दे रहा है।

सवाल करने पर सभी एक-एक कर बाहर निकल गए।
ड्यूटी के दौरान कमरे में शराब और मुर्गा पार्टी
जानकारी के मुताबिक फार्मासिस्ट रंजीत जायसवाल और वार्ड बॉय प्रेम कुशवाहा मंगलवार को अपने साथियों के साथ अस्पताल के एक कमरे में शराब और मुर्गा पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंचे और उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय समेत चार लोग कुर्सियों पर बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि टेबल पर डिस्पोजल गिलास, शराब, मुर्गा और सिगरेट का डिब्बा दिखाई दे रहा है। सवाल-जवाब करने पर सभी धीरे-धीरे कमरे से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं।

मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लटोरी का है।
ग्रामीणों में नाराजगी
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान अस्पताल परिसर में शराब पार्टी करना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है। उन्होंने मामले में फार्मासिस्ट रंजीत जायसवाल और वार्ड बॉय प्रेम कुशवाहा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय सस्पेंड
वहीं, मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा-स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. कपिल देव पैकरा ने फार्मासिस्ट रंजीत जायसवाल और वार्ड बॉय प्रेम कुशवाहा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

…………………….
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
SBI ऑफिस में सर्विस मैनेजर की शराब पार्टी...VIDEO: रायपुर ट्रांसफर होने पर मनाया जश्न, फेयरवेल में दोस्तों संग छलकाए जाम, देर रात तक डांस

छत्तीसगढ़ के बीजापुर स्थित नए SBI ऑफिस में सर्विस मैनेजर ने अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ऑफिस में रविवार रात को शराब पार्टी की गई। SBI के सर्विस मैनेजर आशीष वॉलकर अपने दोस्तों के साथ जाम छलकाते नजर आए। इस दौरान एक स्थानीय युवक ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पढ़ें पूरी खबर…