US Shooting: अमेरिका के सिएटल में रविवार रात एक फूड फेस्टिवल के दौरान गोलीबारी हो गई. इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें लोग अपनी जान बचाकर इधर से उधर भागते हुए नजर आ रहे हैं.
US Shooting: अमेरिका के सिएटल में रविवार रात एक फूड फेस्टिवल के दौरान गोलीबारी हो गई. इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें लोग अपनी जान बचाकर इधर से उधर भागते हुए नजर आ रहे हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/27/us-seattle-shooting-2026-07-27-09-21-25.jpg)
अमेरिका के सिएटल में गोलीबारी Photograph: (Social Media)
US Shooting: अमेरिका में एक बार फिर से गोलीबारी की घटना सामने आई है. इस बार सिएटल में गोलीबारी की घटना हुई है. बताया जा रहा है कि एक फूड फेस्टिवल के दौरान एक बंदूकधारी ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी. जिसमें कई लोग घायल हुए हैं. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.
रविवार रात को हुई गोलीबारी
जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी की ये घटना रविवार (26 जुलाई) की रात उस वक्त हुई जब सिएटल के एक स्टेडियम में फूड फेस्टिवल का आयोजन चल रहा है. इस आयोजन में सैकड़ों लोग शामिल हुए थे. जिस स्थान पर फूड फेस्टिवल चल रहा था वह जगह शहर के प्रतिष्ठित स्पेस नीडल से महज एक ब्लॉक की दूरी पर स्थित है. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस गोलीबारी में कई लोग घायल हुए हैं. हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
MASS SHOOTING: Gunfire erupted at the Bite of Seattle food festival at Seattle Center, near the iconic Space Needle.
— Scott (@EODWX5) July 27, 2026
Police say at least six people have been shot, and one suspect is reportedly in custody. pic.twitter.com/3pRUIMs8va
सामने आया घटना का वीडियो
सिएटल की गोलीबारी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में सामने आया है. जिसमें गोलियों की आवाज के बीच लोग इधर से उधर जान बचाकर भागते और छिपते हुए दिखाई दे रहे हैं. खबरों के मुताबिक, यह घटना सिएटल सेंटर में 'बाइट ऑफ सिएटल' फूड फेस्टिवल के दौरान हुई. सिएटल पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एकबयान में कहा, "पुलिस गोलीबारी की जांच कर रही है. कई लोग घायल हुए हैं. सिएटल सेंटर में गोलियां चलाई गईं. अधिक जानकारी जल्द ही दी जाएगी. कृपया उस क्षेत्र से दूर रहें."
Police officers stand guard at a site after Seattle Police responded to what they described as a shooting with "multiple" victims at Seattle Center, which was hosting a Bite of Seattle food festival, in Seattle, Washington, U.S.: Reuters
— ANI (@ANI) July 27, 2026
कम से कम दो लोगों के मारे जाने की सूचना
वहीं सिएटल फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, गोलीबारी की इस घटना में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है. बारे में सिएटल टाइम्स ने भी जानकारी दी है. जबकि गोलीबारी की इस घठना में पांच लोग घायल भी हुए हैं.
- फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल पर पांच लोगों का इलाज किया. इनमें एक 40 वर्षीय महिला शामिल है जिसे मामूली चोटें आई हैं. जबकि एक 39 वर्षीय महिला, दो वर्षीय एक बच्चे और 23 वर्षीय एक पुरुष भी इस घटना में घायल हुआ है. इसके साथ ही 56 साल की एक महिला भी इस गोलीबारी में घायल हुई है.
जानें अब तक क्या कुछ हुआ?
हार्बरव्यू मेडिकल सेंटर ने सीएनएन को बताया कि इस गोलीबारी में घायल लोगों को यहां भर्ती किया गया है. इस गोलीबारी की शुरुआत तब हुई जब सिएटल सेंटर में वार्षिक 'बाइट ऑफ सिएटल' उत्सव चल रहा था. इस आयोजन में सैकड़ों स्थानीय विक्रेता शामिल हुए.
ये भी पढ़ें: US Shooting: अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, दो लोगों की मौत, 8 घायल, संदिग्ध फरार
- लोग लाइव म्यूजिक का आनंद ले रहे थे. इसी दौरान एक शख्स ने गोलीबारी कर दी. फूड फेस्टिवल में आए दो लोगों ने कोमो को बताया कि उन्होंने आयोजन स्थल के अंदर "सात से आठ गोलियों" की आवाज सुनी. उन्होंने बताया कि गोलीबारी के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे.
- गोलीबारी के बाद सिएटल सेंटर मोनोरेल ने घोषणा की कि उसकी सेवाएं दिनभर बंद रहेंगी. इन्हें सोमवार (27 जुलाई) की सुबह फिर से शुरू किया जाएगा. सिएटल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, घायल हुई एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. उसको हार्बरव्यू मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी सर्जरी की गई है.
ये भी पढ़ें: गोलीबारी से दहला अमेरिका का आयोवा, संदिग्ध ने 6 लोगों को उतारा मौत के घाट; खुद भी दी जान
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें