विज्ञापन

सार

Dharmendra Pradhan Bhubaneswar: शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार भुवनेश्वर पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। CM मोहन माझी उनके योगदान की सराहना की।

Dharmendra Pradhan arrives in Odisha for the first time since his resignation; receives a warm welcome from a large crowd at the airport - VIDEO

इस्तीफा देने के बाद पहली बार भुवनेश्वर पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान (सोर्स- सोशल मीडिया)

विस्तार

Dharmendra Pradhan Reached Odisha First Time After Resignation: नीट पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार को पहली बार अपने गृह राज्य ओडिशा पहुंचे। राजधानी भुवनेश्वर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए उनका अभिनंदन किया। इससे पहले संसद परिसर में भी एनडीए सांसदों ने ‘धर्मेंद्र प्रधान जिंदाबाद’ के नारों के साथ उनका स्वागत किया था और उन्हें पारंपरिक पाग पहनाकर सम्मानित किया था।

इस बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) जैसे महत्वपूर्ण सुधार लागू किए, जिससे देश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिली। उन्होंने कहा कि नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए दिया गया उनका इस्तीफा उनके सिद्धांतों और जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है। वहीं, राज्य सरकार के मंत्री विभूति जेना ने भी धर्मेंद्र प्रधान को ओडिशा का गौरव बताते हुए शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान और परीक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयासों की प्रशंसा की।

भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

आपको बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जुलाई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान पहली बार ओडिसा के भुवनेश्वर पंहुचे। भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। बता दें कि इससे पहले सोमवार को जब वे संसद पहुंचे, तो एनडीए के सांसदों ने मकरद्वार पर ‘धर्मेंद्र प्रधान जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें पाग भी पहनाई।

सम्बंधित ख़बरें

VIDEO | Odisha: Former Union Minister Dharmendra Pradhan arrives at Bhubaneswar Airport to a rousing welcome by a large crowd of supporters. (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/cD8dfTsqg7 — Press Trust of India (@PTI_News) July 28, 2026

मुख्यमंत्री माझी ने की सराहना

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में धर्मेंद्र प्रधान ने ऐतिहासिक राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) सहित कई महत्वपूर्ण सुधार किए, जिससे देश के लाखों छात्रों के भविष्य की मजबूत नींव पड़ी।

उन्होंने कहा कि ऊंचे नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए इस्तीफा देने का निर्णय उनके मजबूत सिद्धांतों और जनसेवा के प्रति उनके अटूट समर्पण को दर्शाता है। हमें पूरा भरोसा है कि उनका भविष्य अच्छा होगा। प्रभु श्री जगन्नाथ उनके आगे के नए सफर पर अपनी कृपा सदैव की तरह बनाएं रखें।

ये भी पढ़ें- संसद में आज Paper Leak Bill पर अहम बहस, 10 साल जेल और 10 करोड़ जुर्माने का प्रावधान

धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा के लिए गर्व- मंत्री विभूति जेना

वहीं आगे ओडिशा राज्य सरकार में मंत्री विभूति जेना ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान जैसे मंत्री ओडिशा के लिए गर्व की बात हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री के कार्यकाल में चलाए गए कल्याणकारी कार्यक्रमों और परीक्षा पेपर लीक मामलों में दोबारा परीक्षा कराने जैसे उठाए गए कदमों की सराहना की।

भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर स्वागत

केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पद छोड़ने के बाद वे पहली बार अपने गृह राज्य ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर समर्थकों की भारी भीड़ ने उनका भव्य स्वागत किया।

Follow Navbharatlive whatsapp