पंचकूला में घर में घुसने का प्रयास करते हुए बुजुर्ग दंपति की पुत्रवधू। पुलिसकर्मी भी बीच में फंस जाते हैं।

हरियाणा के पंचकूला में ससुराल की संपत्ति पर कब्जे के लिए एक बहू का हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया है। मामला सेक्टर-21 का है, जहां बहू अपनी मां और दो युवकों के साथ जबरन 70 वर्षीय ससुर के घर में दाखिल हो गई। हैरानी की बात यह रही कि यह पूरी वारदात मौके पर

.

इस पूरी गुंडागर्दी का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें में बहू पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद दरवाजा ढकेल कर जबरन अंदर घुसती दिखाई दे रही है। इस दौरान जब बीच-बचाव करने ननद आई, तो उनके साथ जमकर मारपीट और धक्का-मुक्की की गई। ननद को गंभीर हालत में सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस के चक्कर काटने और सीधे DCP से गुहार लगाने के बावजूद आरोपी बहू के खिलाफ अब तक कोई FIR दर्ज नहीं की गई है। वहीं, जब इस मामले में आरोपी बहू से बात करने की कोशिश की गई, तो उसने शहर से बाहर होने का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ लिया।

बहू-ससुर में धक्का-मुक्की के PHOTO

पहले बहू गेट पर ही बैठी रहती है।

पहले बहू गेट पर ही बैठी रहती है।

जैसे ही बुजुर्ग ससुर दरवाजा खोलता है, बहू एकदम से अंदर घुसने की कोशिश करती है।

जैसे ही बुजुर्ग ससुर दरवाजा खोलता है, बहू एकदम से अंदर घुसने की कोशिश करती है।

पंचकूला में ससुर-बहू के बीच हो रही धक्का-मुक्की।

पंचकूला में ससुर-बहू के बीच हो रही धक्का-मुक्की।

पुलिस किसी तरह मामला शांत कर बहू का घर से बाहर ले जाती है।

पुलिस किसी तरह मामला शांत कर बहू का घर से बाहर ले जाती है।

यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…

  • बेटे-बहू के बीच चल रहा है विवाद: मकान मालिक राजेंद्र प्रसाद सैनी (70) एचएमटी (HMT) पिंजौर से रिटायर्ड हैं। उनके अनुसार, उनके बेटे योगेश सैनी और बहू के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। विवाद के चलते बुजुर्ग दंपति पूर्व में ही दोनों को संपत्ति से बेदखल कर चुके हैं।
  • कोर्ट में चल रहा है केस: पति-पत्नी के बीच अदालत में केस लंबित है। इससे पहले बहू ने घर पर अवैध कब्जा कर लिया था, जिसके बाद सिटीजन ट्रिब्यूनल ने बुजुर्ग दंपति को कब्जा वापस दिलाया था। हालांकि, ट्रिब्यूनल के नए फैसले के अनुसार, जब तक कोर्ट का कोई अलग आदेश नहीं आ जाता, तब तक बहू ससुर के घर में रह सकती है।
  • कोर्ट के आदेश में पति की जिम्मेदारी: कोर्ट में चल रहे केस के अनुसार, बहू को रहने के लिए घर मुहैया कराने की जिम्मेदारी पति की है। ऐसे में सास-ससुर के घर में उसे रहने की अनुमति नहीं है, क्योंकि बहू ने उन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
  • सुबह ही घर में घुसने का किया प्रयास: शिकायतकर्ता के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे आरोपियों ने घर में दाखिल होते ही सबसे पहले मुख्य बिजली का कनेक्शन काट दिया ताकि CCTV रिकॉर्डिंग न हो सके। इसके बाद उन्होंने मुख्य जाली वाले दरवाजे पर लातें मारना शुरू कर दिया और गाली-गलौज की। घबराकर बुजुर्ग दंपति ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
  • इलाज कराने आई 80 साल की ननद से मारपीट: घटना के वक्त राजेंद्र प्रसाद सैनी की बहन बीरमती (80) और बहनोई दरिया सिंह (80) निवासी जींद भी घर पर मौजूद थे। वे पंचकूला में सर्वाइकल का इलाज कराने आए हुए थे। आरोप है कि जब पुलिस की मौजूदगी में आरोपियों को अंदर जाने नहीं दिया गया, तो बहू और उसकी मां ने 80 वर्षीया बीरमती पर हमला कर दिया। उनके साथ लात-थप्पड़ों से मारपीट की गई और चोटी पकड़कर खींची गई।
  • अस्पताल में कराया गया मेडिकल: घटना के बाद पीड़ित बुजुर्ग महिला को तुरंत नागरिक अस्पताल (सेक्टर-6, पंचकूला) ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल (MLC) करवाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें सीटी-स्कैन (CT-Scan) कराने की सलाह दी है।
पंचकूला सेक्टर-21 के घर में विवाद के बाद आते हुए पुलिसकर्मी।

पंचकूला सेक्टर-21 के घर में विवाद के बाद आते हुए पुलिसकर्मी।

पीड़ित बुजुर्ग का आरोप, पुलिस ने नहीं दर्ज की एफआईआर

पीड़ित राजेंद्र सैनी के अनुसार, उन्होंने पुलिस प्रशासन को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। लेकिन पुलिस का कहना है कि महज धक्का-मुक्की की एफआईआर दर्ज नहीं होती। उन्होंने लगातार अपनी पुत्रवधू से जान का खतरा बना हुआ है।

चौकी इंचार्ज बोले- चल रही है मामले की जांच

पंचकूला सेक्टर-21 चौकी इंचार्ज के अनुसार बुजुर्ग ने शिकायत देकर मारपीट के आरोप लगाए थे। जिसकी जांच चल रही है। पुलिस की मौजूदगी में मारपीट नहीं हुई थी। घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंची थी। जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

---------------------------------

ये खबर भी पढ़ें…

बच्चों के विवाद में पति-पत्नी ने सास-बहू को पीटा, VIDEO:गुरुग्राम में 'भारत-पाकिस्तान' गेम में झगड़ा; पुलिस चौकी में समझौते का दबाव

गुरुग्राम में बच्चों के बीच हुए छोटे झगड़े में दो परिवारों के बीच जमकर फाइट हुई। जिसमें पति-पत्नी ने दूसरे पक्ष की सास-बहू पर लात घूसों से हमला कर दिया। लड़ाई झगड़े की ये वारदात गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित परिवार ने जब पुलिस में इसकी शिकायत दी तो आरोपी ने समझौता का दबाव बनाया। (पूरी खबर पढ़ें)