
लियोनल मेसी को गलत हरकत की सजा मिली हैImage Credit source: Getty Images
अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी लियोनल मेसी के लिए पिछले कुछ दिन काफी दुख और दर्द भरे रहे हैं. अर्जेंटीना को फुटबॉल वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाने के बावजूद वो लगातार दूसरी बार खिताब जिताने में नाकाम रहे. इस नाकामी का दर्द खत्म भी नहीं हुआ था कि उनके पिता का निधन हो गया, जिसने मेसी को सबसे बड़ा झटका दिया. इन सबसे किसी तरह उबरते हुए वो फुटबॉल मैदान पर वापस लौटे लेकिन इस बीच वो एक विवाद में फंस गए. मेजर लीग सॉकर (MLS) के मैच के दौरान मेसी ने विपक्षी खिलाड़ी की गर्दन पर थप्पड़ मारा, जिसके चलते उन पर फाइन लगाया गया है.
अमेरिका की फुटबॉल लीग MLS में इंटर मियामी फुटबॉल क्लब के लिए खेलने वाले लियोनल मेसी बुधवार 19 अगस्त की रात को फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाफ मैदान पर उतरे थे. इस मैच में मेसी के लिए शुरुआत अच्छी रही थी और उन्होंने एक गोल भी किया. पिता की मौत के बाद ये उनका पहला ही गोल था. मगर जहां इस गोल के दम पर मेसी ने सुर्खियां बटोरीं और फैंस की वाहवाही के साथ ही सहानुभूति भी हासिल की.
खिलाड़ी को मार दिया थप्पड़
मगर इन सबके बीच मेसी गलत वजहों से भी सुर्खियों में आ गए. इसी मैच के दूसरे हाफ में मेसी का फिलाडेल्फिया के खिलाड़ी क्विन सलिवन से टकराव हुआ और ये स्थिति तब बिगड़ने लगी, जब मेसी ने सलिवन की गर्दन पर थप्पड़ मार दिया. मेसी की इस हरकत से भड़के फिलाडेल्फिया का खिलाड़ी वापस मेसी से भिड़ने पहुंच गया. मगर इससे पहले कि हालात बिगड़ते, रेफरी ने दोनों को अलग कराया और खेल आगे बढ़ा.
Lionel Messi slapping 22-year-old USMNT and Philadelphia Union forward Quinn Sullivan in the back of the head 😮 pic.twitter.com/E87sMnhvng
— USMNT Only (@usmntonly) August 20, 2026
मेसी पर लगाया गया जुर्माना
इस मामले में अब मेसी के खिलाफ कार्रवाई हुई है. MLS की ओर से मेसी को आक्रामक बर्ताव का दोषी पाया गया है और उन पर जुर्माना लगाया गया है. हालांकि मेसी को जुर्माने में कितनी रकम भरनी होगी, इसका खुलासा नहीं किया गया है. मैच की बात करें तो मियामी और फिलाडेल्फिया के बीच खेला गया ये मुकाबला 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ. इस मैच में मेसी ने 26वें मिनट में गोल किया, जबकि उससे ठीक पहले टीम के शुरुआती गोल में उन्होंने असिस्ट किया था.

सुमित सुन्द्रियाल
इस वक्त TV9 हिंदी (स्पोर्ट्स 9) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (स्पोर्ट्स) की भूमिका में हूं. यहां तक पहुंचने की शुरुआत 2009 से हुई, जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मास मीडिया ऑनर्स कोर्स (2009-12) में एडमिशन लिया. फिर 2013 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा किया. यहीं से 2013 में पहली बार पेशेवर पत्रकारिता में कदम रखे और सबसे पहले न्यूज 18 इंडिया टीवी चैनल में जगह बनाई. डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेने से पहले करीब 6 साल टीवी इंडस्ट्री में ही गुजरे, जहां असानमेंट डेस्क पर काम किया. असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए जानकारी जुटाना सबसे अहम काम होता है और उस खबर के हर पहलू को जांचना और उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होती है. यही काम न्यूज 18 इंडिया में रहते हुए किया. इसके बाद खेल और खेल की खबरों के मोह ने डिजिटल जर्नलिज्म की ओर मोड़ा और एक नया सफर शुरू हुआ. इसकी शुरुआत IPL 2019 के दौरान हुई, जब क्विंट हिंदी का दामन थामा. एक साल क्विंट के साथ खेल की खबरें लिखने के बाद इसी काम में नया मुकाम हासिल करने के लिए TV9 हिंदी से रिश्ता जुड़ा. पिछले 3 साल से यहीं पर खेल की हर छोटी-बड़ी, गंभीर और मजेदार खबरें आप तक पहुंचा रहां हूं और लगातार बेहतर तरीके से पेश करने का प्रयास कर रहा हूं.
Read More