श्रीगंगानगर नगर परिषद के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में पिस्टल और बंदूकें लेकर प्रचार करने का मामला सामने आया है। प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क के दौरान कुछ लोग हाथों में हथियार लेकर चलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पूर्व विधायक राजकुमार
.
मामला सदर थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक वीडियो 2-3 दिन पुराने बताए जा रहे हैं। हालांकि इस मामले में सुनील पहलवान का कहना है कि वीडियो काफी पुराने हैं। वीडियो सामने आने के बाद एसपी हरिशंकर का कहना है कि हथियार लेकर प्रचार करना आचार संहिता का उल्लंघन है। मामले की जांच कराएंगे।
हथियार लेकर चलते सुनील पहलवान…

पूर्व विधायक राजकुमार गौड़ के भांजे सुनील पहलवान का यह वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें वे हाथ में पिस्टल लिए दिख रहे हैं। पास में पुलिसकर्मी भी नजर आ रहा है।
निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार
जानकारी में सामने आया कि हथियारों वाले ये वीडियो सुनील पहलवान के इंस्टाग्राम पेज पर दो दिन पहले पोस्ट किए गए थे। ये वीडियो अब डिलीट कर दिए गए हैं। वीडियो में सुनील पहलवान और उनकी टीम के लोग पिस्टल और बंदूक लेकर चलते दिख रहे हैं।
दावा है कि वे वार्ड नं 39 से निर्दलीय प्रत्याशी पुष्पा के समर्थन में जनसंपर्क करने निकले थे। इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों के साथ हथियार लहराए।
प्रत्याशी पुष्पा के पति दिलीप ने बताया- सुनील पहलवान हमारे वार्ड में रहते हैं। उनको हथियार रखने की परमिशन पहले से मिली हुई है। हथियारों को लेकर माहौल बनाया जा रहा है।

एक वीडियो में स्कॉर्पियो के पास इकट्ठा लोगों के पास हथियार दिख रहे हैं।

दावा है कि निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में हथियारों के साथ जनसंपर्क किया गया।
एसपी बोले- मामले की जांच कराएंगे
मामले को लेकर श्रीगंगानगर एसपी हरीशंकर ने कहा- वीडियो की जांच करवाई जा रही है। आचार संहिता में सभी लाइसेंसधारियों को अपने हथियार जमा करवाने होते हैं। कुछ लोगों के लिए हथियार रखना जरूरी होता है, जिसकी परमिशन जिला कलेक्टर की ओर से बनाई गई एक कमेटी करती है। अगर कमेटी अनुशंसा करती है तो उसे हथियार रखने की परमिशन होती है। अब इस बात की जांच भी की जा रही है कि क्या उस समर्थक के पास हथियार रखने की परमिशन थी या नहीं।


निर्दलीय प्रत्याशी पुष्पा के पति दिलीप ने बताया- सुनील पहलवान हमारे वार्ड में रहते हैं। उनको हथियार रखने की परमिशन पहले से मिली हुई है। हथियारों को लेकर माहौल बनाया जा रहा है।