![]()
तेंदुओं के बीच हुआ खूनी संघर्ष (Instagram/@latestkruger)
जंगल में हर जानवर का अपना एक इलाका होता है। अगर कोई दूसरा शिकारी जानवर उस इलाके में घुसने की कोशिश करता है, तो अक्सर खतरनाक लड़ाई देखने को मिलती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तेंदुओं के बीच हुई भयंकर भिड़ंत ने लोगों को हैरान कर दिया।
वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब हो रहा है वायरल
वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @latestkruger नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यह घटना साउथ अफ्रीका के मशहूर साबी सैंड (Sabi Sand) इलाके की है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
इलाके में अनजान नर तेंदुए के घुसने पर हुआ घमासान
यहां एक मादा तेंदुआ अपने क्षेत्र की रक्षा कर रही थी। तभी एक अनजान नर तेंदुआ वहां पहुंच गया और उसका पीछा करने लगा। कुछ ही पल बाद वहां एक दूसरा नर तेंदुआ भी आ गया, जो पहले से उस इलाके का मालिक माना जाता है। जैसे ही उसने अपने इलाके में दूसरे नर तेंदुए को देखा, वह गुस्से से उसकी ओर दौड़ पड़ा। इसके बाद दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई शुरू हो गई। दोनों नर तेंदुओं की इस भयंकर लड़ाई में मादा तेंदुआ भी शामिल हो गई और एक ही इलाके के नर और मादा तेंदुआ ने मिलकर बाहरी तेंदुए पर हमला बोल दिया।
देखते ही देखते तेंदुओं के बीच शुरू हो गई भयंकर लड़ाई
वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि लड़ाई कितनी खतरनाक हो चुकी है। दोनों तेंदुए लगातार अपने दुश्मन तेंदुए पर हमला कर रहे हैं। उनमें से एक नर तेंदुआ उस बाहरी तेंदुए के सिर को काट खाता है। उसके सिर से खून बहते देखा जा सकता है। इस डरावने नजारे को जंगल घूमने आए लोगों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया। घटना के बारे में जानकारी देने वाले गाइड ने बताया कि वह पहले जंगली कुत्तों के झुंड को देख रहे थे। तभी रेडियो पर सूचना मिली कि मादा तेंदुआ दिखाई दी है। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि मादा तेंदुआ सड़क पर भाग रही थी और उसके पीछे एक अनजान नर तेंदुआ था। तभी इलाके का दूसरा नर तेंदुआ वहां पहुंचा और देखते ही देखते भयंकर लड़ाई शुरू हो गई।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
![]()
पंकज यादवauthor
पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Viral
End of Article