Vikram-1 Launching: भारत के लिए आज का दिन एतिहासिक है. क्योंकि आज काईरूट एयरोस्पेस का विक्रम-1 रॉकेट श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा. इसके लिए पीएम मोदी ने शुभकामनाएं दी हैं. यह भारत में बने पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट की पहली उड़ान है.
Vikram-1 Launching: भारत के लिए आज का दिन एतिहासिक है. क्योंकि आज काईरूट एयरोस्पेस का विक्रम-1 रॉकेट श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा. इसके लिए पीएम मोदी ने शुभकामनाएं दी हैं. यह भारत में बने पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट की पहली उड़ान है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/18/pm-modi-on-vikram-1-2026-07-18-10-08-53.jpg)
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट 'विक्रम-1' लॉन्च के लिए तैयार, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं Photograph: (X@NarendraModi/@SkyrootA)
Vikram-1 Launching: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत के पहले निजी तौर पर विकसित लॉन्च व्हीकल, 'विक्रम-1' के पहले ऑर्बिटल लॉन्च से पहले स्काईरूट एयरोस्पेस को सफलता की शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने इस मिशन को देश की अंतरिक्ष यात्रा के लिए एक "ऐतिहासिक नई उपलब्धि" बताया है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने कहा कि सुबह 11:30 बजे होने वाला यह लॉन्च भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर के लिए एक अहम पड़ाव है.
आज लॉन्च किया जाएगा विक्रम-1 रॉकेट
पीएम मोदी ने कहा, "आज सुबह 11:30 बजे, स्काईरूट एयरोस्पेस भारत के पहले निजी तौर पर विकसित लॉन्च व्हीकल, विक्रम-1 का पहला ऑर्बिटल लॉन्च करेगा."
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि चार-स्टेज वाले इस रॉकेट को तेजी से और जरूरत के हिसाब से लॉन्च सर्विस देने के लिए डिजाइन किया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि यह मिशन भारत के युवा इनोवेटर्स की काबिलियत को दिखाता है.
A historic new frontier for India’s space journey!
At 11:30 AM today, Skyroot Aerospace will undertake the maiden orbital launch of Vikram-1, India’s first privately developed launch vehicle.
This four-stage rocket is designed to provide rapid and on-demand launch services.… pic.twitter.com/1qFVTwNOuZ
— Narendra Modi (@narendramodi) July 18, 2026
मोदी ने कहा, "यह मिशन हमारे युवाओं के टैलेंट, दृढ़ संकल्प और एंटरप्रेन्योरशिप की भावना को दिखाता है. ये यह भी दिखाता है कि कैसे हमारे स्पेस-सेक्टर में किए गए सुधार इनोवेशन और एंटरप्राइज के लिए नए मौके खोल रहे हैं."
पीएम मोदी ने की मिशन का समर्थन करने की अपील
स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "विक्रम-1 ऊंचाइयों को छुए, इतिहास रचे और इनोवेटर्स की एक पीढ़ी को प्रेरित करे." इसके साथ ही उन्होंने देश भर के लोगों, खासकर युवा भारतीयों से भी कहा कि वे लॉन्च को देखें और #IndiaWithVikram1 हैशटैग का इस्तेमाल करके इस मिशन का समर्थन करें.
खबर अभी अपडेट हो रही है....
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें