धियाना के थाना डेहलों के पास मंगलवार को मनदीप सिंह नामक युवक के सुसाइड मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों, महिलाओं और किसान संगठनों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों द्वारा करीब 30 मिनट तक सड़क ज
.
गौर तलब है कि डेहलो थाना क्षेत्र निवासी मनदीप ने घरेलू कलह में शादी के सात दिन बाद ही जहर खाकर जान दे दी। उसने मरने से पहले अपने सास जसविंदर कौर पर आरोप लगाया। इस मामले में उसकी सास को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। लेकिन परिजन पुलिस की कार्रवाई से नाराज हैं।

हवालात के बजाए एसी रूम में बैठाए रखा
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे भोला और अन्य किसान नेताओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मनदीप सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में गिरफ्तार की गई आरोपी महिला को पुलिस आम अपराधियों की तरह रखने के बजाय 'वीआईपी ट्रीटमेंट' दे रही है।
परिजनों का आरोप था पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद मनदीप की सास जसविंदर कौर को हवालात में बिठाने की बजाय एसी रूम में बिठा कर रखा था। इसी पक्षपातपूर्ण रवैये से नाराज होकर संगठनों को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा।

निष्पक्ष जांच की मांग, 30 मिनट बाद खुला जाम
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करने और आरोपी महिला पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। लगभग आधे घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के बाद आवाजाही बहाल हो सकी और ट्रैफिक दोबारा शुरू हुआ।
एसएचओ बोले—जांच के आधार पर होगी कार्रवाई
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए थाना डेहलों के एसएचओ गुरमीत सिंह ने बताया कि वह किसी काम से थाने से बाहर थे, इसलिए उन्हें प्रदर्शन की तुरंत जानकारी नहीं मिल सकी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मनदीप सिंह सुसाइड केस में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है और मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस जांच से सामने आए तथ्यों के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सास और पत्नी से परेशान होकर खाया था जहर लुधियाना डेहलों थाना इलाके में रहने वाले मनदीप सिंह ने अपने ससुराल वालों से परेशान होकर सुसाइड कर लिया था। परिजन ने बताया कि उसकी करीब 7 महीने पहले शादी हुई थी। करीब 10 दिनों से उसकी पत्नी मायके में थी। मनदीप उसे लेने मायके गया था, जहां पत्नी ने बताया कि उसकी सास ने उसे वापस आने से मना किया है। इस बात से मनदीप मानसिक रूप से परेशान हो गया।
परिजन के मुताबिक, इसके बाद मनदीप ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जहर निगलने से पहले मनदीप ने एक वीडियो भी बनाया था। इसमें उसने अपनी मौत के लिए ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है। वीडियो सामने आने के बाद परिवार ने मामले की जांच की मांग की है।
मरने से पहले युवक ने वीडियो शूट कराकर आरोप लगाए

पत्नी को लेने उसके मायके गया: मनदीप ने वीडियो में कहा कि वह अपनी पत्नी को लेने उसके मायके गया था, लेकिन उसकी सास ने उसे भेजने से साफ इनकार कर दिया। उसकी पत्नी उसके साथ आने के लिए तैयार थी। उसकी सास ने कहा कि अगर वह उसकी नौकर बनकर जाना चाहती है तो जाए, लेकिन इसके बाद वापस मायके न आए।
पत्नी को साथ भेजने की मिन्नतें कर रहा था: मनदीप के मुताबिक, वह सुबह से अपनी सास से पत्नी को साथ भेजने की मिन्नतें कर रहा था। उसकी पत्नी ने उससे अपनी मां से माफी मांगने के लिए कहा। मनदीप ने कहा कि उसे समझ नहीं आया कि वह किस बात की माफी मांगे, क्योंकि पहले भी उससे दो बार माफी मंगवाई जा चुकी है।
बार-बार माफी मांगने के लिए कहा जाता: उसने आरोप लगाया कि उसकी गलती न होने के बावजूद उससे बार-बार माफी मांगने के लिए कहा जाता है। उसकी पत्नी उसके साथ जाने के लिए तैयार थी, लेकिन उसकी सास उसे उसके साथ भेजने के लिए तैयार नहीं थी।