
Pvc पाइप से पकड़ा कोबरा Image Credit source: X/@earth_tracker
अक्सर आपने देखा होगा कि प्रोफेशनल स्नेक कैचर हुक, चिमटा और डिब्बे जैसी चीजों से सांप को रेस्क्यू करते हैं. लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है, उसने सबको हैरान कर दिया है. @earth_tracker नाम के X अकाउंट पर ये वीडियो शेयर हुआ है. क्लिप में पीछे गांव जैसा माहौल दिख रहा है.
एक कच्ची ईंटों की दीवार पर एक बड़ा सा कोबरा चढ़ा हुआ है. फन फैलाए हुए, पूरी तरह अलर्ट मोड में. देख कर ही डर लग जाए. तभी हरे रंग की टी-शर्ट, जींस और टोपी पहने एक शख्स हाथ में सफेद रंग का PVC पाइप लेकर आता है. पाइप के आगे वाले हिस्से पर L-शेप की कोहनी लगी हुई थी.
जुगाड़ से अपनाया ये रास्ता
बिना कोई हड़बड़ी दिखाए वो धीरे-धीरे पाइप को कोबरा के सिर के पास ले जाता है. कोबरा भी फुंकार मार रहा होता है, उसकी तेज-तेज सांसों की आवाज तक वीडियो में साफ सुनाई दे रही है और फिर कुछ ही सेकंड में जो होता है वो देखने लायक है कोबरा का सिर सीधा पाइप के अंदर चला जाता है. आदमी ने मौके का फायदा उठाया और बहुत ही सफाई से धीरे-धीरे पूरे सांप को उसी पाइप के अंदर खींच लिया. वीडियो के लास्ट में वो शख्स पाइप हाथ में पकड़ कर कैमरे की तरफ देखता है और पाइप के अंदर कोबरा साफ नजर आ रहा होता है.
वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में मीम्स की बाढ़ आ गई. लोगों ने इस शख्स की हिम्मत की जमकर तारीफ की, लेकिन साथ ही इसे बहुत खतरनाक भी बताया. एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि भैया जरा फोन देखो, स्वर्ग से 10 मिस्ड कॉल आई हुई हैं, तो दूसरे ने लिखा कि मुझे आज पता चला सांप इतनी तेज सांस लेते हैं और इतनी जोर से गरजते हैं. एक और कमेंट सबसे ज्यादा वायरल हुआ कि ये भारी-भारी सांसें उस बंदे की हैं या सांप की?
यह भी पढ़ें: Viral Video: शहीद दोस्त की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए पहनी लड़कियों वाली ड्रेस, अंतिम विदाई बनी मिसाल
भारत में कोबरा सबसे जहरीले सांपों में से एक है. इसका एक बार काटना भी जानलेवा हो सकता है. इसलिए एक्सपर्ट हमेशा यही सलाह देते हैं कि अगर घर या आसपास कहीं सांप दिख जाए तो खुद हीरो बनने की कोशिश मत करो. सीधा लोकल स्नेक रेस्क्यूअर टीम को या वन विभाग को फोन करो. उनके पास प्रॉपर ट्रेनिंग भी होती है और सेफ्टी के लिए सही औजार भी.
यहां देखिए वीडियो
See how easily he catches a full-grown dangerous cobra with just a PVC pipe 🐍🔥 pic.twitter.com/ZpzFKhp54b
— Earth_Wanderer (@earth_tracker) August 21, 2026

आयुष कुमार
आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.<p></p> अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. <p></p>फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.
Read More