Viral Video: लड़का बना लड़की और रात में निकला बाहर, राह चलते लोगों की नजरों ने किया परेशान, कैमरे में कैद किया पूरा एक्सपेरिमेंट

सोशल एक्सपीरिमेंट वायरल वीडियो Image Credit source: Instagram/bejaintle

सोशल मीडिया पर हर दिन तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट वाले वीडियो सामने आते हैं. कुछ वीडियो लोगों को हैरान कर देते हैं, तो कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग सोचने पर मजबूर हो जाते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक लड़का लड़की का रूप बनाकर रात के समय सड़क पर निकलता है. इसके बाद उसके साथ जो कुछ होता है, उसका एक्सपीरियंस वह कैमरे में रिकॉर्ड करता है. वीडियो देखने के बाद कई लोग लड़कियों की सुरक्षा और उनके रोजाना के एक्सपीरियंस को लेकर चर्चा कर रहे हैं.

वीडियो की शुरुआत में लड़का खुद को लड़की के लुक में तैयार करता दिखाई देता है. वह मेकअप करता है और अपने चेहरे को इस तरह तैयार करता है कि दूर से देखने पर वह लड़की जैसा नजर आए. इसके बाद वह अपने चेहरे के ऊपर कपड़ा ढक लेता है और रात में बाहर निकल जाता है. उसका मकसद यह समझना है कि रात के समय सड़क पर अकेले निकलने वाली लड़की को किस तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है.

राह चलते लोगों की नजरों ने किया परेशान

जैसे ही वह सड़क पर चलता है, उसे आसपास मौजूद लोगों का व्यवहार साफ तौर पर महसूस होने लगता है. रास्ते से गुजरने वाले कई लोग उसकी तरफ लगातार देखते नजर आते हैं. कोई पैदल जाते हुए उसे घूरता है, तो कोई साइकिल पर गुजरते समय पलटकर देखने लगता है. सड़क पर मौजूद रिक्शा चालकों की नजर भी उस पर पड़ती है. इतना ही नहीं, कुछ कार सवार लोग भी उसे देखकर अपनी नजरें उसकी तरफ कर लेते हैं.

शुरुआत में शायद लड़के को अंदाजा नहीं होता कि यह अनुभव उसके लिए इतना असहज हो जाएगा. लेकिन जैसे-जैसे वह आगे बढ़ता है, लोगों का बार-बार घूरना उसे परेशान करने लगता है. कैमरे में रिकॉर्ड किए गए उसके रिएक्शन से भी साफ पता चलता है कि उसे यह बिल्कुल सहज नहीं लग रहा. आमतौर पर सड़क पर चलते समय किसी के लगातार घूरने को छोटी बात समझ लिया जाता है, लेकिन इस एक्सपेरिमेंट के जरिए लड़के ने यह महसूस करने की कोशिश की कि ऐसी स्थिति बार-बार सामने आए तो कैसा महसूस हो सकता है.

वीडियो के आखिर में लड़का अपना अनुभव बताते हुए कहता है कि रात के समय लड़कियों के लिए बाहर निकलना कितना असहज और असुरक्षित महसूस हो सकता है. उसका कहना है कि सिर्फ लोगों की नजरें ही किसी व्यक्ति को असहज करने के लिए काफी होती हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: इतना लंबा अजगर देखकर रह गया हर कोई दंग, शख्स ने कुएं में उतरकर पकड़ी पूंछ और कर दिया हैरान करने वाला रेस्क्यू

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी लोग शेयर कर रहे हैं. कुछ लोग इसे एक सोशल एक्सपेरिमेंट के तौर पर देख रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि किसी दूसरे के अनुभव को कुछ देर के लिए महसूस करने से उन परेशानियों को समझने में मदद मिल सकती है, जिनका सामना वह रोज करता है. हालांकि, वीडियो में दिखाया गया अनुभव हर लड़की की स्थिति को पूरी तरह से बयान नहीं करता, लेकिन इसने रात में महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक जगहों पर लोगों के व्यवहार को लेकर एक जरूरी बातचीत जरूर शुरू कर दी है.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.<p></p> अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. <p></p>फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.

Read More

google button