Vivo T5 Pro 5G पर Flipkart 36% तक की छूट दे रहा है, जिससे इसकी कीमत 35,999 रुपये हो गई है। बैंक ऑफर्स के साथ यह फोन 34,199 रुपये में मिल सकता है, जिसम ...और पढ़ें

Vivo के 9020 mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी

Vivo के 9020 mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी काफी वक्त से करीब 35 हजार रुपये के बजट में एक ऐसा 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, जिसमें दमदार बैटरी, फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस और शानदार कैमरा मिले, तो Vivo T5 Pro 5G आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। Vivo के इस स्मार्टफोन में 9020mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है।

साथ ही इस फोन में 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस वक्त फोन पर 36% तक की छूट दे रहा है। इतना ही नहीं, बैंक ऑफर्स का फायदा लेने पर इसकी प्रभावी कीमत 35 हजार रुपये से भी कम हो जाती है। आइए इस डील के बारे में विस्तार से जानते हैं...

Vivo T5 Pro 5G पर डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट पर वैसे तो इस स्मार्टफोन की लिस्टेड कीमत 55,999 रुपये है लेकिन मौजूदा ऑफर के तहत इसे आप सिर्फ 35,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यानी फोन पर बिना किसी बैंक ऑफर के ही ग्राहकों को करीब 20 हजार रुपये तक की सीधी छूट मिल रही है।

अगर आपके पास Flipkart Axis Bank Credit Card या Flipkart SBI Credit Card है, तो डील और भी फायदेमंद हो सकती है। इन कार्ड्स के जरिए पेमेंट करने पर 1,800 रुपये तक का एक्स्ट्रा इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत कम होकर करीब 34,199 रुपये रह जाती है।

एक्सचेंज और EMI का भी ऑप्शन

फ्लिपकार्ट इस स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। अगर आपका अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करते हैं तो तो आपको 32,950 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है। इससे नए फोन की कीमत और भी कम हो जाएगी।

इसके अलावा, आप इस डिवाइस को नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं। उपलब्ध ऑफर के मुताबिक फोन को करीब 6,000 रुपये प्रति माह की शुरुआती EMI के साथ घर लाया जा सकता है। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू, बैंक ऑफर और EMI की शर्तें आपके पिनकोड, पुराने डिवाइस और बैंक कार्ड के मुताबिक अलग-अलग हो सकती हैं।

Vivo T5 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo T5 Pro 5G पावरफुल बैटरी और स्मूथ परफॉर्मेंस के साथ आने वाला फोन है। डिवाइस में 9020mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का दावा करती है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले भी है, जिससे गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और स्क्रॉलिंग का अनुभव काफी स्मूथ रहता है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर मिल रहा है, जो रोजाना के कामों के साथ-साथ मल्टीटास्किंग और गेमिंग को भी आसानी से संभाल सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा है, जिससे कम रोशनी में भी बेहतर तस्वीरें क्लिक की जा सकती हैं। इसके अलावा फोन में मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी है।