Sep 03, 2026 03:23 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Vivo Buds भारत में 10 सितंबर, दोपहर 12 बजे लॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी ने X पर एक वीडियो टीजर में इसकी झलक दिखाई है, जिसमें यह व्हाइट कलर और ग्लॉसी फिनिश में काफी खूबसूरत लग रहा है। अपकमिंग ईयरबड्स में क्या-क्या खास मिलेगा, चलिए डिटेल में जानते हैं…

vivo buds

ग्लोबल Vivo Buds मॉडल की कई खूबियां हाल ही में लॉन्च हुए iQOO Buds जैसी ही हैं। iQOO Buds अगस्त में भारत में ₹1,899 में लॉन्च हुए थे।

Vivo Buds India Launch: वीवो के नए ऑडियो डिवाइस जल्द भारत में धूम मचाने आ रहे हैं। हम बात कर रहे हैं Vivo Buds की, जिसे कंपनी अपने नए 'ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स' के तौर पर बाजार में लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने अपने भारतीय सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए Vivo Buds की झलक दिखाई है, साथ में लॉन्च डेट का भी खुलासा कर दिया है। नए वीवो बड्स भारत में 10 सितंबर, दोपहर 12PM बजे लॉन्च होंगे। टीजर से यह भी कंफर्म हो गया है कि अपकमिंग वीवो बड्स में इमर्सिव साउंड, क्लियर कॉल क्वालिटी और 50 घंटे की बैटरी लाइफ मिलेगी। वीवो के ग्लोबल प्रोडक्ट पेज पर एक ऐसे मॉडल की जानकारी दी गई है जिसमें 10 एमएम ड्राइवर, 50 घंटे की बैटरी लाइफ, ब्लूटूथ 5.4 और AI कॉल नॉइज रिडक्शन जैसे फीचर हैं, हालांकि यह साफ नहीं है कि यही वर्जन भारत में आएगा या नहीं।

सम्बंधित सुझाव

भारत में जल्द लॉन्च होगा Vivo Buds

वीवो ने एक X पोस्ट में भारत में Vivo Buds के लॉन्च का टीजर जारी किया है। टीजर वीडियो में ईयरबड्स और चार्जिंग केस दिखाए गए हैं, जिससे पता चलता है कि यह प्रोडक्ट जल्द ही आने वाला है। Vivo ने यह भी कंफर्म कर दिया है इसे भारत में 10 सितंबर, दोपहर 12PM बजे लॉन्च किया जाएगा।

टीजर से भारतीय मॉडल के स्पेसिफिकेशन का पता नहीं चलता है, बस कंपनी ने इतना जरूर बता दिया है कि इसमें इमर्सिव साउंड, क्लियर कॉल क्वालिटी और 50 घंटे की बैटरी लाइफ मिलेगी। ध्यान रहें कि वीवो ने फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं की है कि ग्लोबल पेज पर दिखाया गया प्रोडक्ट वही है जिसे भारत के लिए टीज किया जा रहा है।

लिस्ट किए गए Vivo बड्स मॉडल में 10 एमएम के हाई-रिजॉल्यूशन ड्राइवर, 20Hz से 20kHz की फ्रीक्वेंसी रेंज, DeepX 3.0 साउंड इफेक्ट, चार साउंड मोड और AI कॉल नॉइज रिडक्शन जैसे फीचर हैं। इसमें क्रॉस-फ्लो डक्ट डिजाइन, विंड नॉइज रिडक्शन चैंबर, ब्लूटूथ 5.4 और मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी भी है। वीवो ने इन ईयरबड्स के लिए 88ms की गेमिंग लेटेंसी और IP54 रेटिंग बताई है। इस TWS में गूगल फास्ट पेयर, फाइंड माय वीवो बड्स, गूगल वॉयस असिस्टेंट और कम्पैटिबल Vivo और iQOO फोन पर रिमोट कैमरा कंट्रोल जैसे फीचर शामिल हैं।

सम्बंधित सुझाव

ग्लोबल Vivo Buds के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह चार्जिंग केस के साथ कुल 50 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम दे सकता है, जबकि हर ईयरबड अकेले एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक चल सकते हैं। वीवो का यह भी दावा है कि 10 मिनट चार्ज करने पर छह घंटे तक का कॉल टाइम और तीन घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है।

Vivo Buds और iQOO Buds लगभग एक जैसे

ग्लोबल Vivo Buds मॉडल की कई खूबियां हाल ही में लॉन्च हुए iQOO Buds जैसी ही हैं। iQOO Buds अगस्त में भारत में ₹1,899 में लॉन्च हुए थे, जिनमें 10 एमएम ड्राइवर, AI कॉल नॉइज रिडक्शन, ब्लूटूथ 6.1, 42ms गेमिंग लेटेंसी, IP54 रेटिंग और 50 घंटे की बैटरी लाइफ जैसे फीचर दिए गए थे।